कवर्धा, । ’’युवा महोत्सव’’ जिला स्तरीय आयोजन 15 नवम्बर से 15 दिसम्बर के मध्य आयोजन किया जायेगा। जिला स्तरीय युवा महोत्सव का आयोजन अलग-अलग दिनांक एवं स्थान में किया जायेगा। सभी विधाये एवं खेल सबेरे 8 बजे से आयोजित होगा। गांधी मैदान कवर्धा में 23 नवंबर को लोकनृत्य, लोकगीत, शास्त्रीय गायन हिन्दुस्तानी शैली, शास्त्रीय गायन कर्नाटक शैली, सितार वादन (शास्त्रीय वादन), बांसुरी वादन (शास्त्रीय वादन), तबला वादन (शास्त्रीय वादन), वीणा वादन (शास्त्रीय वादन), मृदंगम वादन (शास्त्रीय वादन), हारमोनियम वादन (सुगम वादन), गिटार वादन (भारतीय या पाश्चात्य संगीत), मणीपुरी (शास्त्रीय नृत्य), उड़ीसी (शास्त्रीय नृत्य), भरतनाट्य (शास्त्रीय नृत्य), कत्थक (शास्त्रीय नृत्य), कुचीपुडी (शास्त्रीय नृत्य), सुआ, पंथी, करमा नाचा, सरहुल नाचा, बस्तरिहा लोकनृत्य और राउत नाचा कार्यक्रम आयोजन किया जाएगा। इसी प्रकार आउटडोर स्टेडियम में 4 दिसंबर को रॉक बैंड (सीधे राज्य स्तर पर सम्मिलित किया जायेगा), पारम्परिक वेशभूषा (विविध वेशभूषा) प्रतियोगिता और फुड फेस्टीवल-छत्तीसगढी व्यंजनों के आधार पर प्रतियोगिता का आयोजन होगा। शारदा संगीत महाविद्यालय में 5 दिसंबर को फुगड़ी, भौंरा, गेडी दौड़-चाल, चित्रकला प्रतियोगिता- छत्तीसगढ़ी के लोक संस्कृति के चित्रण के आधार पर, वाद-विवाद (तात्कालिक, समसामयिक विषय), क्विज, निबंध, एकांकी नाटक (हिन्दी, अंग्रेजी भाषा, छत्तीसगढ़ी) और वक्तृत्व कला (तात्कालिक भाषण) का आयोजन होगा। इसी प्रकार 20 नवंबर से 15 दिसंबर के मध्य खो-खो, कबड्डी, क्रिकेट का आयोजन आउटडोर स्टेडियम और व्हॉलीबॉल का आयोजन पुलिस मैदान कवर्धा में आयोजन किया जायेगा।
Related Articles
शासकीय आदर्श कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कक्षा नवमीं में अध्यनरत 178 छात्राओं को निःशुल्क सायकल का वितरण किया गया
March 11, 2022
विधायक भावना बोहरा और कांवड़ियों के भव्य स्वागत में हर हर महादेव और बोल बम के जयघोष से गूंजा पंडरिया, कांवड़ियों ने जलेश्वर महादेव में किया जलाभिषेक** कबीर क्रांति ब्रेकिंग न्यूज़ देखिये डी एन योगी की रिपोर्ट
August 14, 2026
कबीरधाम जिले के सात नगरीय निकायों के 110 वार्डो में चला सामूहिक स्वच्छता अभियान कलेक्टर, एसपी, नपा अध्यक्ष सहित आम नागरिकों, गणमान्य नागरिकों कवर्धा के वार्डो में पहुंचकर स्वच्छता में शामिल हुए कवर्धा नगर पालिका के 27 वार्डो में चला सामूहिक स्वच्छता अभियान मुख्यमंत्री ने आम नागरिकों से की थी श्रमदान की अपील
October 1, 2023
Check Also
Close

