कवर्धा, । कलेक्टर श्री अवनीश कुमार शरण द्वारा आज लाईवलीहुड कॉलेज महराजपुर में संचालित कौशल विकास प्रशिक्षण कार्यक्रमों का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान प्रशिक्षणार्थियों से प्रशिक्षण की गुणवत्ता के संबंध में विस्तार पूर्वक जानकारी लेते हुये प्रशिक्षण उपरांत रोजगार एवं स्वरोजगार से जुडने प्रोत्साहित किया गया। कलेक्टर को अपने बीच पाकर प्रशिक्षणार्थी काफी उत्साहित थे। कलेक्टर श्री शरण प्रशिक्षणरत छात्र-छात्राओं के साथ भोजन भी किया गया। प्रशिक्षण एवं भोजन की गुणवत्ता के संबंध में कलेक्टर महोदय द्वारा संतोष व्यक्त किया गया। लाईवलीहुड कॉलेज महराजपुर में डोमोस्टिक डाटा एन्ट्री ऑपरेटर व्यवसाय में 30 एवं अस्सिटेंट इलेक्ट्रिकल व्यवसाय में 15 प्रशिक्षणार्थी प्रशिक्षणरत है। कलेक्टर द्वारा प्रशिक्षणरत प्रशिक्षणार्थियों को निष्ठा एवं ईमानदारी पूर्वक अध्ययन करते हुये कौशल उन्नयन करने प्रेरित किया गया तथा लाईवलीहुड कॉलेज में अन्य व्यवसायों में प्रशिक्षण कार्यक्रम प्रारंभ करते हुये अधिकाधिक प्रशिक्षण इच्छुकों को कौशल उन्नयन से जोडने तथा कॉलेज कैम्पस के मैदान को तत्काल सुव्यवस्थित कराये जाने निर्देशित किया गया। Spread the love Post navigation त्रुटि रहित रकबों का संशोधन शीघ्र करें-अपर कलेक्टर श्री जीवन किशोर धु्रव नेशनल ट्रायबल डॉस फेस्टिवल 2019 का आयोजन 23 नवंबर को गांधी मैदान कवर्धा में