कवर्धादुर्ग

स्नातकोत्तर महाविद्यालय में एकता दिवस पर विविध कार्यक्रम आयोजित

कवर्धा, । कबीर क्रांति शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय कवर्धा राष्ट्रीय सेवा योजना द्वारा लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल जी की जयंती 31 अक्टूबर को एकता दिवस के रूप में मनाया गया। सरदार पटेल जी की विचारों और उनके राष्ट्र को एकता के सूत्र में बाँधने हेतु किये गए कार्यों को याद किया गया ।भारत की अखंडता और अक्षुण्यता का संदेश देते हुए महाविद्यालय में इस अवसर पर राष्ट्रीय एकता की शपथ ली गयी ।

इसके साथ ही महाविद्यालय में राष्ट्रीय एकता से संबंधित रंगोली एवं भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया । महाविद्यालय की महिला इकाई की कार्यक्रम अधिकारी श्रीमती मंजूदेवी कोचे , प्रो.डॉ. ऋचा मिश्रा तथा राष्ट्रीय सेवा योजना के छात्र छात्राओं द्वारा रक्तदान कर एकता का संदेश दिया गया ।उक्त कार्यक्रम में महाविद्यालय के प्रो. नरेंद्र कुमार कुलमित्र ,प्रो.चंदन गोस्वामी,प्रो. मुकेश कामले ,श्रीमती रूखमणी गेंदले ,श्री कृष्ण कुमार देवांगन, श्री बृजभूषण वर्मा ,श्री कौशल चंद्रवंशी,श्री आशीष चंद्रवंशी एवं प्राध्यापकगण तथा छात्र छात्राएं बड़ी संख्या में उपस्थित रहें।सम्पूर्ण कार्यक्रम राष्ट्रीय सेवा योजना के तत्वाधान में कार्यक्रम अधिकारी श्रीमति मंजूदेवी कोचे के द्वारा संपादित किया गया।

Spread the love

Related Articles

Back to top button