कबीर क्रांति,,कवर्धा – कवर्धा जिला मुख्यालय से 17 किलोमीटर स्थित भोरमदेव के समीप श्री राधा माधव गौशाला में आज पंडित अर्जुन प्रसाद शर्मा जी केे मार्गदर्शन में गौ पूजन भगवान श्री गोवर्धन के गोबर की प्रतिमा बनाकर पूजन विधि विधान से किया गया। पंडित अर्जुन प्रसाद शर्मा जी ने भगवान श्रीगोवर्धन महात्म्य बताएं जब भगवान श्रीकृष्ण ने ब्रजवासियों को मूसलधार वर्षा से बचाने के लिए 7 दिन तक गोवर्धन पर्वत को अपनी सबसे छोटी उंगली पर उठाकर इन्द्र का मान-मर्दन किया तथा उनके सुदर्शन चक्र के प्रभाव से ब्रजवासियों पर जल की एक बूंद भी नहीं पड़ी, सभी गोप-गोपिकाएं उसकी छाया में सुखपूर्वक रहे, तब ब्रह्माजी ने इन्द्र को बताया कि पृथ्वी पर श्रीकृष्ण ने जन्म ले लिया है, उनसे बैर लेना उचित नहीं है। तब श्रीकृष्ण अवतार की बात जानकर इन्द्रदेव अपने इस कार्य पर बहुत लज्जित हुए और भगवान श्रीकृष्ण से क्षमा-याचना की। भगवान श्रीकृष्ण ने 7वें दिन गोवर्धन पर्वत को नीचे रखा और हर वर्ष गोवर्धन पूजा करके अन्नकूट उत्सव मनाने की आज्ञा दी। तभी से यह उत्सव ‘अन्नकूट’ के नाम से मनाया जाने लगा। कार्तिक शुक्ल प्रतिपदा के दिन भगवान के निमित्त भोग और नैवेद्य बनाया जाता है जिन्हें ‘छप्पन भोग’ कहते हैं। अन्नकूट पर्व मनाने से मनुष्य को लंबी आयु तथा आरोग्य की प्राप्ति होती है साथ ही दारिद्र्य का नाश होकर मनुष्य जीवनपर्यंत सुखी और समृद्ध रहता है। ऐसा माना जाता है कि यदि इस दिन कोई मनुष्य दुखी रहता है तो वह वर्षभर दुखी ही रहेगा इसलिए हर मनुष्य को इस दिन प्रसन्न रहकर भगवान श्रीकृष्ण को प्रिय अन्नकूट उत्सव को भक्तिपूर्वक तथा आनंदपूर्वक मनाना चाहिए। जिसके उपरांत सभी गौ सेवकों को खिचड़ी का भोजन भंडारा कराया गया.. जिसमें मुख्य रूप से शामिल हुए राजेश मखीजानी कन्हैया अग्रवाल भरत साहू संजय देसाई राजेंद्र सलूजा पंडित सनत तिवारी नरेंद्र देवांगन वीरेंद्र शर्मा गोपी शर्मा सुनील साहू हरी विश्वकर्मा दीनानाथ शर्मा अधिवक्ता संतोष गुप्ता सहायक अभियंता मनीष पांडे डॉ गुप्ता राजनादगांव रमेश भट्ट सेवानिवृत्त शिक्षक दानी जी बम्हनी बंसी कौशिक धमकी प्रभात गुप्ता जी कन्हैया गुप्ता जी के साथ के साथ गौशाला किस सेवक भागवत यादव जी वा शिव अग्रवाल सहित नगर के प्रमुख युवा उपस्थित रहे।। Spread the love Post navigation गुरु गोरक्ष योग ध्यान साधना कुटी मानू डोंगर में एकदिवसीय (24घंटा )का संगीतमय अखण्ड रामनाम संकीर्तन और रामायण पाठ का आयोजन ‘समस्त ग्रामवासी माताएं ‘ बहनें ‘ युवा ‘ बुजुर्ग और नन्हे बाल गोपालों के साथ भक्तिमय माहौल में आनंद पूर्वक सम्पन्न हुआ ! प्रदेस सचिव ने किया पंडरिया विधानसभा के विभिन्न ग्रामों का दौरा