
हजारो किसानो ने शक्कर वितरण , गन्ना बोनस व नहर नाली विस्तार की मांग को लेकर घेरा कवर्धा कलेक्टर कार्यालय*
भारतीय किसान संघ के नेतृत्व मे किसान अपनी अपनी ट्रेक्टरो के साथ पहुँचे कॉलेक्टर कार्यलय*
कवर्धा,किसानो ने इस नयी सरकार पर शक्कर वितरण व गन्ना बोनस की भुगतान मे देरी होने पर सरकार के प्रति रोष व्यापत करते हुए हजारो किसानो के साथ अपनी मांग को लेकर पुरानी मण्डी कवर्धा मे सभा पश्चात नगर के
मुख्य मार्ग से रैली स्वरूप निकलकर जिला कॉलेक्टर कार्यालय का घेराव करते हुए वहां उपस्थित अधिकारी डिप्टी कलेक्टर महोदय को अपना ज्ञापन सौंपा
किसानो ने जिले स्थित दोनो शक्कर कारखाना के अधिकारियो को किसानो के सामने आगामी पेराई सत्र की जानकारी मांगी जिसपर दोनो शक्कर कारखाना के अधिकारियों ने नवंबर के पहले सफ्ताह तक गन्ना खरीदी व कारखाना चालू करने का अस्वाशन दिया है,
जिस पर किसान प्रतिनिधियों ने दोनो अधिकारियों को चेतावनी देते हुए कहा की आप कारखाना चालू करे या न करे हम अपना गन्ना 7 नवंबर के बाद कारखाना लाना चालू कर देंगे
*जय जवान जय किसान*
*रवि चंद्रवंशी*



