मंडल रोहण पब्लिक स्कूल की मान्यता रद्द संचालक के खिलाफ अपराध पंजीबद्ध
कलेक्टर ने समय-सीमा की बैठक में की कार्यवाही, शिक्षा अधिकारी ने दी जानकारी
कवर्धा, । पंड़रिया विकासखण्ड के बोड़तराखुर्द में संचालित निजी शैक्षणिक संस्थान मण्डल रोहण पब्लिक स्कूल की मान्यता समाप्त कर दी गई हैं। स्कूल के प्रधान पाठक एवं व्यवस्थापक श्री कुंज बिहारी सिंह भूवाल के खिलाफ अपराध पंजीबद्ध कर लिया गया है। स्कूल प्रबंधन के खिलाफ यह कार्यवाही स्कूल की दीवार निर्माण के लिए खोदे गए गडड्ें में गिर कर डेढ साल के बच्चे गिरीश चन्द्राकर की असामयिक मृत्यु होने पर की गई हैं। कलेक्टर श्री अवनीश कुमार शरण ने आज समय सीमा की बैठक में इस प्रकरण को संज्ञान में लेते हुए समय-सीमा निर्धारित कर जिला शिक्षा अधिकारी को शैक्षणिक संस्थान के विरूद्ध कार्यवाही करने के निर्देश दिए थे।
जिला शिक्षा अधिकारी श्री के.एल. महिलांगे ने बताया कि इस संबंध में कार्यवाही करते हुए मण्डल रोहण पब्लिक स्कूल की मान्यता तत्काल प्रभाव से निरस्त करने का करने जारी कर दिया गया है। स्कूल में अध्ययनरत नर्सरी के बच्चों को स्थानीय आंगनबाड़ी केन्द्रांं में और कक्षा पहली से आठवीं तक के बच्चों को शासकीय माध्यमिक शाला बोड़तराखुर्द में समायोजित किया जाएगा। साथ ही स्कूल के सभी सभी अभिखेल दाखिल-खारिज पंजी, टीसी व परीक्षाफल, शुल्क पंजी और अन्य सभी आवश्यक अभिलेख जिसकी भविष्य में आवश्यकता हो ऐसे दस्तावेजों को प्राथमिक और माध्यमिक शाला बोड़तराखुर्द के प्रधानपाठक को दिए जाने के आदेश भी दिए गए है। वही पुलिस अधिकारी ने बताया कि स्कूल के प्रधानपाठक श्र कुंज बिहारी सिंह भुवाल के विरूद्ध 142/19 की धारा 304 ए के तहत अपराध पंजीबद्ध कर लिया गया हैै

Spread the love

You missed

🎂 जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ 🎉 पंडरिया विधानसभा की लोकप्रिय एवं उत्कृष्ट विधायक श्रीमती भावना बोहरा जी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं अनंत शुभकामनाएँ। 💐🎂 जनसेवा के प्रति आपकी निष्ठा, समर्पण एवं संवेदनशीलता वास्तव में प्रेरणादायी है। आपके नेतृत्व में पंडरिया विधानसभा विकास और प्रगति की नई ऊँचाइयों को छुए, यही हमारी मंगलकामना है। ईश्वर से प्रार्थना है कि आपको उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु, सुख-समृद्धि एवं अपार सफलता प्रदान करें और आप इसी ऊर्जा, उत्साह एवं समर्पण के साथ सदैव जनसेवा करती रहें। 🌹 जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएँ एवं मंगलकामनाएँ। 🎉🎊 कबीर क्रांति ब्रेकिंग न्यूज़ संपादक — डी. एन. योगी की ओर से 🙏

🚩 हनुमान मंदिर में पहुंचा वानर राज, प्रसाद ग्रहण कर प्रतिमा के सामने झुका सिर; श्रद्धालुओं ने कहा—अद्भुत है यह आस्था! कबीर क्रांति ब्रेकिंग न्यूज़ देखिये, संपादक डी.एन. योगी की रिपोर्ट कवर्धा। वार्ड नंबर 9 स्थित कैलाश केदारनाथ मंदिर परिसर में रविवार शाम आस्था से जुड़ा एक अनोखा दृश्य देखने को मिला। मंदिर परिसर में वटवृक्ष के नीचे स्थित हनुमान मंदिर में प्रतिदिन श्रद्धालु पूजा-अर्चना कर प्रसाद चढ़ाते हैं। बताया जाता है कि एक वानर भी अक्सर यहां पहुंचकर प्रसाद ग्रहण करता है। 23 अगस्त 2026 की शाम करीब 6 बजे एक महिला द्वारा हनुमान जी को प्रसाद चढ़ाए जाने के दौरान वानर मंदिर के पास पहुंच गया। उसने प्रसाद ग्रहण किया और कुछ देर हनुमान जी की प्रतिमा के सामने बैठा रहा। तस्वीरों में उसका सिर प्रतिमा की ओर झुका हुआ नजर आ रहा है, जिसे श्रद्धालु हनुमान जी को प्रणाम करने जैसा भावपूर्ण दृश्य मान रहे हैं। इस पूरे दृश्य को मौके पर मौजूद डी.एन. योगी एवं संतोष नामदेव ने अपने मोबाइल कैमरे में कैद किया। देखते ही देखते यह दृश्य श्रद्धा और कौतूहल का विषय बन गया। इसी परिसर में भगवान शिव की पूजा-अर्चना के साथ महिलाओं की टीम द्वारा भजन-कीर्तन भी किया जाता है। मंदिर परिसर का यह शांत और भक्तिमय वातावरण इस अनोखे दृश्य के कारण और भी विशेष बन गया।  श्रद्धालुओं की आस्था है—वानर को बजरंगबली का स्वरूप माना जाता है। वहीं तस्वीरों में कैद यह दृश्य निश्चित रूप से लोगों के लिए भावनात्मक और आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। 🚩 जय श्री राम… जय बजरंगबली… हर हर महादेव! 🚩  फोटो: डी.एन. योगी एवं संतोष नामदेव  संपादक — डी.एन. योगी कबीर क्रांति ब्रेकिंग न्यूज़