राजनांदगाव

कलेक्टर ने नागपुर से आने वाले स्पेशल ट्रेन को ध्यान में रखते हुए किया डोंगरगढ़ रेलवे स्टेशन का निरीक्षण

डोंगरगढ़ । कलेक्टर श्री टोपेश्वर वर्मा ने एक जून को आने वाली स्पेशल ट्रेन की व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए डोंगरगढ़ रेलवे स्टेशन का निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि रेलवे स्टेशन में प्रवेश एवं प्रस्थान एक ही द्वार होगा। कलेक्टर ने कहा कि कोविड-19 से प्रभावित रेड जोन से आने वाले एवं विशेषकर कंटेनमेंट जोन से आने वाले यात्रियों पर विशेष ध्यान दें। उन्होंने कहा कि अन्य राज्यों से आने वाले श्रमिकों का पता एवं मोबाईल नंबर तत्काल लें और सभी की सूचना रखें। उन्होंने आने वाले श्रमिकों का स्वास्थ्य परीक्षण करने के निर्देश दिए। रेलवे स्टेशन में पानी की व्यवस्था के निर्देश दिए। कलेक्टर ने कहा कि समय-समय पर स्टेशन को सेनेटाईज भी करते रहें। इस अवसर पर मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी श्री मिथलेश चौधरी, एसडीएम श्री अविनाश भोई एवं रेलवे स्टेशन के अधिकारी उपस्थित थे।

Spread the love

Related Articles

Back to top button