देश

लापरवाही : मृत अफसर को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की सुरक्षा में किया तैनात

नई दिल्ली : पीएम मोदी की राजस्थान के टोंक में 23 फ़रवरी को होने वाली सभा को लेकर प्रशासन पूरी तरह से सतर्क है, लेकिन इस बीच पुलिस की बड़ी लापरवाही सामने आयी है। जानकारी के मुताबिक मृत अफसर को पीएम मोदी की सुरक्षा में तैनात किया गया है। इस मामले का खुलासा तब हुआ जब सुरक्षा व्यवस्था में लगे अफसरों के पास उनकी ड्यूटी की लिस्ट पहुंची।

जिस मृत अफसर को पीएम मोदी की सुरक्षा में तैनात किया गया, उसका नाम अभय शर्मा है, जिसकी पिछले महीने बीमारी के कारण मौत हो गयी थी। 19 फरवरी को आदेश जारी हुआ कि प्रधानमंत्री की सुरक्षा में आठ आईपीएस एवं 40 आरपीएस अफसरों की ड्यूटी लगाई गई है। इन अफसरों में अभय शर्मा का नाम भी था।

इस बारे में डीआईजी (कानून व्यवस्था) यूएल छानवाल का कहना है कि हमारे पास मुख्यालय से लिस्ट आती है उसके आधार पर ही ड्यूटी लगाई जाती है। अभय शर्मा का नाम लिस्ट में अपडेट नहीं हुआ था, इस कारण प्रधानमंत्री की सुरक्षा में ड्यूटी लग गई होगी। हम इस मामले की जांच कर रहे हैं। लिस्ट जल्द अपडेट कर दी जाएगी।

Spread the love

Related Articles

Back to top button