कवर्धा

 कबीर क्रांति ब्रेकिंग न्यूज़ देखिये डी एन योगी की रिपोर्ट *महिलाओं के लिए नि:शुल्क आयुष चिकित्सा शिविर*

 कबीर क्रांति ब्रेकिंग न्यूज़

देखिये डी एन योगी की रिपोर्ट

*महिलाओं के लिए नि:शुल्क आयुष चिकित्सा शिविर*

कबीरधाम जिला मुख्यालय कवर्धा में महिलाओं के लिए एक दिवसीय विशेष नि:शुल्क आयुष चिकित्सा स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया जा रहा है। यह शिविर 17 सितंबर 2025 को प्रातः 10 बजे से शाम 4 बजे तक शासकीय आयुष पॉलीक्लीनिक में आयोजित होगा।

*शिविर में दी जाने वाली सुविधाएं:*

– महिलाओं की माहवारी स्वास्थ्य, बांझपन, रजोवृत्ति से संबंधित समस्या, रक्ताल्पता आदि प्रमुख स्वास्थ्य समस्याओं की सामान्य जांच, परामर्श एवं उपचार
– परिवार की संपूर्ण स्वास्थ्य सुरक्षा के लिए आहार, व्यायाम और योगाभ्यास जैसे आयुर्वेदिक सिद्धांतों पर मार्गदर्शन
– नि:शुल्क आयुर्वेदिक एवं होम्योपैथिक औषधियों का वितरण

*शिविर का उद्देश्य:*

– स्वस्थ नारी–सशक्त परिवार अभियान के तहत महिलाओं के स्वास्थ्य को बेहतर बनाना
– महिलाओं को आयुष चिकित्सा के बारे में जागरूक करना और इसका लाभ उठाने के लिए प्रेरित करना

*आह्वान:*

प्रभारी जिला आयुष अधिकारी डॉ. लीना तिवारी ने जिले की महिलाओं से अधिक से अधिक संख्या में शिविर का लाभ उठाने की अपील की है।

Spread the love

Related Articles

Back to top button