कवर्धा

नोटिस जारी होने के बाद भी निर्माण करने वालों पर राजस्व अमला की कार्यवाही

नोटिस जारी होने के बाद भी निर्माण करने वालों पर राजस्व अमला की कार्यवाही

कवर्धा,  तहसील कवर्धा अंतर्गत ग्राम पंचायत रवेली में नदी मद में बनाए 4 कॉम्प्लेक्स, घाँस मद में बनाए 1 कॉम्प्लेक्स और धान खरीदी केंद्र स्थल में बनाए गए 1 अहाता को हटाया गया। इस हेतु ग्राम पंचायत द्वारा अतिक्रमण करने वाले को नोटिस जारी किया गया था तथापि उनके द्वारा निर्माण कार्य जारी रखा गया था। हटाने की कार्यवाही के दौरान तहसीलदार श्री मनीष वर्मा, नायाब तहसीलदार श्रीमती बिसाहिन चौहान, थाना प्रभारी श्री पटले, हल्का पटवारी श्री सतीश चंद्राकर, श्री सुरेश तारम, श्री मनोज बाँधेकर, सरपंच श्रीमती सविता साहू, उपसरपंच, पंचगण उपस्थित थे।

Spread the love

Related Articles

Back to top button