कवर्धा,स्थानीय शासकीय आदर्श कन्या उच्च माध्यमिक विद्यालय में 73वाॅ स्वतंत्रता दिवस धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत माँ सरस्वती व राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के तैल चित्र पर माल्यार्पण व दीप प्रज्वलन के साथ सरस्वती वंदन करते हुए किया गया। तत्पश्चात शाला प्रबंधन एवं विकास समिति अध्यक्ष श्रीमती गंगोत्री योगी  द्वारा ध्वजारोहण किया गया। अपने उद्बोधन में श्रीमती योगी ने कहा कि आज से73वर्ष पूर्व हम पर अंग्रेजो का शासन था, वे ब्यापार के बहाने भारत आए और धीरे धीरे सब कुछ अपने अधीन कर लिया और हमें अपना गुलाम बना लिया, फिर ,आंदोलन और लड़ाई लड़ने के बाद15अगस्त1947को भारत स्वतंत्र हुआ।हमारे देश के वीर योध्दाओं की वजह से आज हम स्वतंत्र हुए हैं और उन लोगों को श्रधांजलि देते हुए इस दिन को मनाते हैं और,अध्यक्ष द्वारा दिया गया भाषण का विडिओ

 

आजाद कराने वाले वीर शहीदों के योगदान को याद करते हुए आजादी के महत्व को विद्यार्थियों को  बताया। प्राचार्य द्वारा विद्यार्थियों को आजादी के महत्व को बताते हुए विद्यार्थियों को देश के विकास में भागीदार बनने के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर शाला नायिका, उप शाला नायिका, विज्ञान सचिव, सांस्कृतिक सचिव,

क्रीड़ा सचिव पदों पर मनोनीत विद्यार्थियों को शपथ दिलाते हुए ब्लेजर का वितरण किया गया। शाला के विद्यार्थियों द्वारा देश भक्ति गीतों का गायन किया गया

। इस अवसर पर गणेश योगी, वोमित्रा योगी, सुशीला श्रीश्रीमाल, नाजो सिद्दीकी, एस. एस. जैन, ईश्वर जैन, लतीफ खान सहित विद्यालय के शिक्षक व विद्यार्थी उपस्थित थे। कार्यक्रम का सफल संचालन व्याख्याता आर. एस. ध्रुव ने किया।

Spread the love

You missed

🎂 जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ 🎉 पंडरिया विधानसभा की लोकप्रिय एवं उत्कृष्ट विधायक श्रीमती भावना बोहरा जी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं अनंत शुभकामनाएँ। 💐🎂 जनसेवा के प्रति आपकी निष्ठा, समर्पण एवं संवेदनशीलता वास्तव में प्रेरणादायी है। आपके नेतृत्व में पंडरिया विधानसभा विकास और प्रगति की नई ऊँचाइयों को छुए, यही हमारी मंगलकामना है। ईश्वर से प्रार्थना है कि आपको उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु, सुख-समृद्धि एवं अपार सफलता प्रदान करें और आप इसी ऊर्जा, उत्साह एवं समर्पण के साथ सदैव जनसेवा करती रहें। 🌹 जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएँ एवं मंगलकामनाएँ। 🎉🎊 कबीर क्रांति ब्रेकिंग न्यूज़ संपादक — डी. एन. योगी की ओर से 🙏

🚩 हनुमान मंदिर में पहुंचा वानर राज, प्रसाद ग्रहण कर प्रतिमा के सामने झुका सिर; श्रद्धालुओं ने कहा—अद्भुत है यह आस्था! कबीर क्रांति ब्रेकिंग न्यूज़ देखिये, संपादक डी.एन. योगी की रिपोर्ट कवर्धा। वार्ड नंबर 9 स्थित कैलाश केदारनाथ मंदिर परिसर में रविवार शाम आस्था से जुड़ा एक अनोखा दृश्य देखने को मिला। मंदिर परिसर में वटवृक्ष के नीचे स्थित हनुमान मंदिर में प्रतिदिन श्रद्धालु पूजा-अर्चना कर प्रसाद चढ़ाते हैं। बताया जाता है कि एक वानर भी अक्सर यहां पहुंचकर प्रसाद ग्रहण करता है। 23 अगस्त 2026 की शाम करीब 6 बजे एक महिला द्वारा हनुमान जी को प्रसाद चढ़ाए जाने के दौरान वानर मंदिर के पास पहुंच गया। उसने प्रसाद ग्रहण किया और कुछ देर हनुमान जी की प्रतिमा के सामने बैठा रहा। तस्वीरों में उसका सिर प्रतिमा की ओर झुका हुआ नजर आ रहा है, जिसे श्रद्धालु हनुमान जी को प्रणाम करने जैसा भावपूर्ण दृश्य मान रहे हैं। इस पूरे दृश्य को मौके पर मौजूद डी.एन. योगी एवं संतोष नामदेव ने अपने मोबाइल कैमरे में कैद किया। देखते ही देखते यह दृश्य श्रद्धा और कौतूहल का विषय बन गया। इसी परिसर में भगवान शिव की पूजा-अर्चना के साथ महिलाओं की टीम द्वारा भजन-कीर्तन भी किया जाता है। मंदिर परिसर का यह शांत और भक्तिमय वातावरण इस अनोखे दृश्य के कारण और भी विशेष बन गया।  श्रद्धालुओं की आस्था है—वानर को बजरंगबली का स्वरूप माना जाता है। वहीं तस्वीरों में कैद यह दृश्य निश्चित रूप से लोगों के लिए भावनात्मक और आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। 🚩 जय श्री राम… जय बजरंगबली… हर हर महादेव! 🚩  फोटो: डी.एन. योगी एवं संतोष नामदेव  संपादक — डी.एन. योगी कबीर क्रांति ब्रेकिंग न्यूज़