कवर्धा डी एन योगी एडीटर एन चीफ कबीर क्रांति,9425558295 कवर्धा,आज 18 अगस्त को नगर में कई जगह पौधे रोपित किये गए। – 1-पर्यावरण संरक्षण समिति पंडरिया द्वारा मुंगेली मार्ग पर मैनपुरा में दो नीम व दो गुलमोहर के पौधे रोपित कर संरक्षित किया गया तथा लोगों को पर्यावरण संरक्षण के लिए प्रेरित किया गया।साथ ही जनपद कार्यालय के सामने नाली में गिरे भैस को कुछ लोगों के सहयोग से निकालने का कार्य किया गया। – 2- तहसील कार्यालय परिसर पंडरिया में पर्यावरण संरक्षण समिति के सदस्यों ने तहसीलदार,अधिवक्ताओं व कर्मचारियों के साथ मिलकर 80 पौधे रोपित किये, जिसमें आंवला,करंज,जामुन,पेंटा फार्म,के पौधे रोपित किये गए।इस दौरान नायाब तहसीलदार विनोद बंजारा,अधिवक्ता भूपेंद्र सिंह,भास्कर देवांगन सहित तहसील कार्यालय के कर्मचारिओं ने पौधारोपण किया। – पर्यावरण संरक्षण समिति की ओर से सभी को पौधरोपण के लिए बहुत-बहुत बधाई व शुभकामनाए Spread the love Post navigation शाला प्रबंधन एवं विकास समिति अध्यक्ष श्रीमती गंगोत्री योगी द्वारा ध्वजारोहण किया गया कबीरधाम पुलिस वा कबीरधाम के स्पेशल 26 ग्रुप द्वारा हेलमेट लगाने वाले मोटरसाइकिल चालकों का किए उत्साहवर्धन