लगातार हो रही बारिश से हाई अलर्ट पर प्रशासन

कलेक्टर ने आम जनता से की सतर्क रहने की अपील

कवर्धा, / कबीरधाम जिलें में पिछले 12 घंटे से लगातार हो रही बारिश को देखते हुए कलेक्टर श्री अवनीश कुमार शरण ने जिले के सभी अनुविभागीय अधिकारियों को हाई अलर्ट पर रहने के निर्देश दिए हैं। कलेक्टर ने सकरी नदीं में लगतार बढ़ते जल स्तर को ध्यान में रखते हुए डूबान क्षेत्रों के निवासरत लोगों के लिए सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम करने के लिए अनुविभागीय अधिकरी राजस्व और नगर पालिका अमले के निर्देश दिए है। उन्होने आज सुबह कवर्धा के सकराघाट, समनापुर मार्ग नदी, और कवर्धा से समीपस्थ ग्राम रौचन और सहसपुर लोहारा जनपद पंचायत क्षेत्र के अन्य बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा कर स्थिति का जायजा लिया। कलेक्टर ने जिले के सभी अनुविभागीय अधिकारियों से कवर्धा,सहसपुर लोहारा, पंडरिया और बोड़ला के वनांचल क्षेत्रों में हो रही बारिश की स्थिति की जानकारी भी ली
उन्होंने आज रात सें लगातार हो रही बारिश के कारण प्रशासन को मुस्तैद रहने के साथ ही आमजन से भी नदी-नालों से दूर रहने की अपील की है। उन्होंने भारी बारिश को देखते हुए नदी-नालों के जलस्तर पर भी नजर बनाए रखने के निर्देश सभी अधिकारियों को दिए हैं तथा डुबान वाले क्षेत्रों के लोगों को भी सतर्क रहने को कहा है। ऐसे इलाकों में मुनादी कराकर लोगों को आगाह करने के निर्देश दिए गए हैं। कलेक्टर ने भारी बारिश को देखते हुए बाढ़ प्रभावित लोगों के लिए चिन्हांकित स्थानों में राहत शिविरों के संचालन के लिए भी पूरी तैयारी रखने के साथ ही सभी एहतियाती कदम उठाने के निर्देश दिए हैं।

Spread the love

You missed

🎂 जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ 🎉 पंडरिया विधानसभा की लोकप्रिय एवं उत्कृष्ट विधायक श्रीमती भावना बोहरा जी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं अनंत शुभकामनाएँ। 💐🎂 जनसेवा के प्रति आपकी निष्ठा, समर्पण एवं संवेदनशीलता वास्तव में प्रेरणादायी है। आपके नेतृत्व में पंडरिया विधानसभा विकास और प्रगति की नई ऊँचाइयों को छुए, यही हमारी मंगलकामना है। ईश्वर से प्रार्थना है कि आपको उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु, सुख-समृद्धि एवं अपार सफलता प्रदान करें और आप इसी ऊर्जा, उत्साह एवं समर्पण के साथ सदैव जनसेवा करती रहें। 🌹 जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएँ एवं मंगलकामनाएँ। 🎉🎊 कबीर क्रांति ब्रेकिंग न्यूज़ संपादक — डी. एन. योगी की ओर से 🙏

🚩 हनुमान मंदिर में पहुंचा वानर राज, प्रसाद ग्रहण कर प्रतिमा के सामने झुका सिर; श्रद्धालुओं ने कहा—अद्भुत है यह आस्था! कबीर क्रांति ब्रेकिंग न्यूज़ देखिये, संपादक डी.एन. योगी की रिपोर्ट कवर्धा। वार्ड नंबर 9 स्थित कैलाश केदारनाथ मंदिर परिसर में रविवार शाम आस्था से जुड़ा एक अनोखा दृश्य देखने को मिला। मंदिर परिसर में वटवृक्ष के नीचे स्थित हनुमान मंदिर में प्रतिदिन श्रद्धालु पूजा-अर्चना कर प्रसाद चढ़ाते हैं। बताया जाता है कि एक वानर भी अक्सर यहां पहुंचकर प्रसाद ग्रहण करता है। 23 अगस्त 2026 की शाम करीब 6 बजे एक महिला द्वारा हनुमान जी को प्रसाद चढ़ाए जाने के दौरान वानर मंदिर के पास पहुंच गया। उसने प्रसाद ग्रहण किया और कुछ देर हनुमान जी की प्रतिमा के सामने बैठा रहा। तस्वीरों में उसका सिर प्रतिमा की ओर झुका हुआ नजर आ रहा है, जिसे श्रद्धालु हनुमान जी को प्रणाम करने जैसा भावपूर्ण दृश्य मान रहे हैं। इस पूरे दृश्य को मौके पर मौजूद डी.एन. योगी एवं संतोष नामदेव ने अपने मोबाइल कैमरे में कैद किया। देखते ही देखते यह दृश्य श्रद्धा और कौतूहल का विषय बन गया। इसी परिसर में भगवान शिव की पूजा-अर्चना के साथ महिलाओं की टीम द्वारा भजन-कीर्तन भी किया जाता है। मंदिर परिसर का यह शांत और भक्तिमय वातावरण इस अनोखे दृश्य के कारण और भी विशेष बन गया।  श्रद्धालुओं की आस्था है—वानर को बजरंगबली का स्वरूप माना जाता है। वहीं तस्वीरों में कैद यह दृश्य निश्चित रूप से लोगों के लिए भावनात्मक और आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। 🚩 जय श्री राम… जय बजरंगबली… हर हर महादेव! 🚩  फोटो: डी.एन. योगी एवं संतोष नामदेव  संपादक — डी.एन. योगी कबीर क्रांति ब्रेकिंग न्यूज़