कबीर क्रांति ब्रेकिंग न्यूज़ देखिये डी.एन. योगी की रिपोर्ट पटाखे जैसी आवाज निकालने वाली बुलेट पर पुलिस का शिकंजा, 25 मॉडिफाई साइलेंसर जब्त!

कबीर क्रांति ब्रेकिंग न्यूज़ देखिये डी.एन. योगी की रिपोर्ट
पटाखे जैसी आवाज निकालने वाली बुलेट पर पुलिस का शिकंजा, 25 मॉडिफाई साइलेंसर जब्त!

कवर्धा। शहर में तेज और पटाखे जैसी आवाज करने वाले अवैध मॉडिफाई साइलेंसरों के खिलाफ कबीरधाम यातायात पुलिस ने सख्त कार्रवाई की है। पुलिस ने 25 बुलेट मोटरसाइकिलों से अवैध साइलेंसर निकलवाकर चालकों को अंतिम चेतावनी दी है।
अस्पतालों, स्कूलों और मोहल्लों से लगातार मिल रही शिकायतों के बाद पुलिस अधीक्षक जितेन्द्र कुमार यादव के निर्देश पर यह कार्रवाई की गई। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक हेमसागर सिदार एवं अमित पटेल के मार्गदर्शन तथा डीएसपी यातायात अपूर्वा क्षत्रिय के निर्देशन में यातायात प्रभारी अजयकांत तिवारी की टीम ने अभियान चलाया।
पुलिस ने वाहन चालकों को भविष्य में ऐसे साइलेंसर नहीं लगाने की चेतावनी देते हुए नियमों का पालन करने की हिदायत दी।
कबीरधाम पुलिस की अपील: वाहन चालक अवैध मॉडिफाई साइलेंसरों का उपयोग न करें। नियमों का उल्लंघन करने वालों पर आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।




