कवर्धा

कब जागेगी सरकार? नवीन जायसवाल ने उठाए सवाल!** बैगा जनजाति के 5 बच्चों की मौत, 16 कुपोषित—सरकार और प्रशासन की जवाबदेही पर सवाल** कबीर क्रांति ब्रेकिंग न्यूज़ — देखिये डी एन योगी की रिपोर्ट

कब जागेगी सरकार? नवीन जायसवाल ने उठाए सवाल!**

बैगा जनजाति के 5 बच्चों की मौत, 16 कुपोषित—सरकार और प्रशासन की जवाबदेही पर सवाल**

कबीर क्रांति ब्रेकिंग न्यूज़ — देखिये डी एन योगी की रिपोर्ट

कवर्धा। कबीरधाम जिले के नंदनी कुमान गांव में बैगा जनजाति के 5 बच्चों की मौत और 16 कुपोषित बच्चों के पोषण पुनर्वास केंद्र में भर्ती होने की खबर ने चिंता बढ़ा दी है। जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष नवीन जायसवाल ने इस मामले पर गंभीर सवाल उठाते हुए निष्पक्ष जांच, सभी बच्चों के स्वास्थ्य परीक्षण और प्रभावित परिवारों को तत्काल सहायता देने की मांग की है।

उन्होंने कहा कि आखिर कब जागेगी सरकार? जांच में यदि अधिकारियों-कर्मचारियों की लापरवाही सामने आती है, तो नियमानुसार कार्रवाई होनी चाहिए। बच्चों को बेहतर पोषण, उपचार और स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराना सरकार एवं प्रशासन की जिम्मेदारी है।

मासूमों की मौत पर जवाबदेही कब तय होगी? बैगा परिवारों को न्याय और बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं कब मिलेंगी?

 

Spread the love

Related Articles

Back to top button