सार्वजनिक स्थान पर जुआ खेल रहे तीन आरोपी गिरफ्तार, पंडरिया पुलिस ने नगद एवं ताश की पत्ती की जब्त** संपादक: डी. एन. योगी पंडरिया/कबीरधाम। पुलिस अधीक्षक कबीरधाम श्री जितेंद्र कुमार यादव (IPS) के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री हेमसागर सिदार एवं श्री अमित पटेल के मार्गदर्शन तथा एसडीओपी पंडरिया श्री भूपत सिंह के दिशा-निर्देश में थाना पंडरिया पुलिस द्वारा जुआ व सट्टा जैसी असामाजिक गतिविधियों के विरुद्ध लगातार कड़ी कार्रवाई की जा रही है। इसी कड़ी में 16 अगस्त को पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि ग्राम सगोनाडीह में किराना दुकान के पास कुछ व्यक्ति ताश के पत्तों पर रुपये-पैसे का दांव लगाकर जुआ खेल रहे हैं। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने तत्काल मौके पर दबिश देकर घेराबंदी की और तीन जुआरियों को रंगे हाथों पकड़ लिया। पकड़े गए आरोपी: मोहर सिंह काठले (निवासी ग्राम सगोनाडीह, थाना पंडरिया) मनीराम महिलांगे (निवासी ग्राम सगोनाडीह, थाना पंडरिया) मधुरलाल पाटिल (निवासी ग्राम सगोनाडीह, थाना पंडरिया) जब्ती एवं वैधानिक कार्रवाई: पुलिस ने आरोपियों के कब्जे व फड से ₹2,200/— नगद राशि एवं 52 पत्ती ताश जब्त किया है। आरोपियों के विरुद्ध थाना पंडरिया में अपराध क्रमांक 170/2026, धारा 3(2) छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022 के तहत मामला दर्ज कर आगे की वैधानिक कार्रवाई की गई है। क्षेत्र में अवैध गतिविधियों पर लगाम कसने के लिए की गई इस त्वरित कार्रवाई में थाना प्रभारी एवं पंडरिया पुलिस टीम की सराहनीय भूमिका रही। Spread the love Post navigation कबीर क्रांति ब्रेकिंग न्यूज़ देखिये डी एन योगी की रिपोर्ट** 151 किलोमीटर की कांवड़ यात्रा पूर्ण, भावना बोहरा ने जताया कोटि-कोटि आभार** अमरकंटक से भोरमदेव तक 7 दिनों की कठिन यात्रा बनी श्रद्धा, संकल्प और सेवा की अविस्मरणीय स्मृति** कवर्धा। छत्तीसगढ़ की सुख-समृद्धि, शांति और खुशहाली की मंगलकामना के साथ माँ नर्मदा मंदिर, अमरकंटक से भगवान भोरमदेव के पावन धाम तक 151 किलोमीटर की कांवड़ यात्रा का संकल्प लेकर निकलीं विधायक भावना बोहरा ने 7 दिनों की कठिन यात्रा पूर्ण होने पर सभी सहयोगियों एवं शिवभक्तों के प्रति कोटि-कोटि आभार व्यक्त किया। घने जंगलों, ऊंचे-नीचे पर्वतीय रास्तों, बीहड़ पगडंडियों, उफनती नदियों और घनघोर बारिश के बीच कांवड़ यात्रियों का कारवां लगातार आगे बढ़ता रहा। कठिन परिस्थितियों में भी “हर हर महादेव” और “बोल बम” के जयघोष ने यात्रियों में नई ऊर्जा और उत्साह का संचार किया। भावना बोहरा ने यात्रा में कदम-कदम पर साथ देने वाले कांवड़ यात्रियों, सामाजिक एवं हिंदू संगठनों, भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं, ग्रामवासियों और नगरवासियों, यात्रा व्यवस्था में जुटे व्यवस्थापकों तथा कबीरधाम जिले के समस्त शिवभक्तों सहित प्रत्यक्ष-अप्रत्यक्ष रूप से सहयोग और आशीर्वाद देने वाले सभी लोगों का हृदय से आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि इस यात्रा के प्रत्येक कदम के साथ उनका संकल्प रहा कि छत्तीसगढ़ खुशहाल हो, किसान समृद्ध हों, युवाओं को नई उड़ान मिले, मातृशक्ति सशक्त बने, बुजुर्गों का जीवन सुख-शांति से भरा रहे और हमारी धरती, जल, जंगल एवं प्रकृति सदैव समृद्ध रहे। माँ नर्मदा और भगवान भोलेनाथ से उन्होंने प्रदेश के प्रत्येक परिवार की सुख, शांति, समृद्धि और खुशहाली की मंगलकामना की। बोल बम! हर हर महादेव! कबीर क्रांति ब्रेकिंग न्यूज़ देखिये डी एन योगी की रिपोर्ट भाजयुमो ने निकाली मशाल रैली, ‘वंदे मातरम्’ के अपमान का जताया विरोध** कबीर क्रांति ब्रेकिंग न्यूज़ देखिये डी एन योगी की रिपोर्ट