कबीर क्रांति ब्रेकिंग न्यूज़

देखिए डी. एन. योगी की रिपोर्ट**

उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा से मिले सहायक शिक्षक एवं समग्र शिक्षक फेडरेशन के प्रतिनिधि**

जन्मदिवस की शुभकामनाएं दीं, सात सूत्रीय मांगों पर फिर कराया ध्यान आकर्षित**

कवर्धा। छत्तीसगढ़ सहायक शिक्षक एवं समग्र शिक्षक फेडरेशन के जिला अध्यक्ष प्रेम नारायण शर्मा के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने प्रदेश के उपमुख्यमंत्री एवं गृह मंत्री श्री विजय शर्मा से उनके जन्मदिवस के अवसर पर सौजन्य भेंट कर शुभकामनाएं एवं बधाई प्रेषित की।

प्रतिनिधिमंडल ने उपमुख्यमंत्री के स्वस्थ, सुखद एवं दीर्घायु जीवन की कामना करते हुए शिक्षा व्यवस्था के सुदृढ़ीकरण एवं शिक्षक हितों के प्रति उनके सहयोग की अपेक्षा व्यक्त की।

प्रतिनिधिमंडल ने बताया कि इससे पूर्व 12 जुलाई को फेडरेशन द्वारा उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा को सात सूत्रीय मांगों को लेकर ज्ञापन सौंपा गया था। इस दौरान VSK App में शिक्षकों को आ रही तकनीकी समस्याओं की ओर उनका ध्यान आकर्षित कराया गया। साथ ही टेट से संबंधित विभागीय परीक्षा आयोजित किए जाने की मांग पर भी विस्तार से चर्चा हुई।

फेडरेशन ने उम्मीद जताई कि शिक्षकों की लंबित मांगों एवं समस्याओं के समाधान के लिए राज्य सरकार सकारात्मक पहल करेगी।

उपमुख्यमंत्री को जन्मदिवस की शुभकामनाएं देने वालों में जिला अध्यक्ष प्रेम नारायण शर्मा, कार्यकारी जिला अध्यक्ष केशलाल साहू, जिला संयोजक राजेंद्र शर्मा, शंकरपाली, नवीन सिंह ठाकुर, धर्मदास कुर्रे, सरजू नेताम, हरीश धुर्वे, विसर्जन राम साहू, सोम सर, ईश्वरी साह, झुमुक लाल बंछोर, संजय साहू सहित बड़ी संख्या में शिक्षक उपस्थित रहे।

 संपादक : डी. एन. योगी

कबीर क्रांति ब्रेकिंग न्यूज़

Spread the love

You missed