कवर्धा

 कबीर क्रांति ब्रेकिंग न्यूज़ देखिए डी. एन. योगी की विशेष रिपोर्ट** एक ही प्रबंधक के तीन केंद्रों में ₹81.19 लाख का धान घोटाला, 6 पर एफआईआर** जिले में अब भी 54 हजार क्विंटल धान गायब, जिम्मेदार अधिकारियों पर कार्रवाई कब?**

 कबीर क्रांति ब्रेकिंग न्यूज़ देखिए डी. एन. योगी की विशेष रिपोर्ट**

एक ही प्रबंधक के तीन केंद्रों में ₹81.19 लाख का धान घोटाला, 6 पर एफआईआर**

जिले में अब भी 54 हजार क्विंटल धान गायब, जिम्मेदार अधिकारियों पर कार्रवाई कब?**

कबीरधाम जिले की धान खरीदी व्यवस्था में एक और बड़ा खुलासा सामने आया है। सहसपुर लोहारा थाना क्षेत्र के बासिनझोरी, बिरनपुर कला और सहसपुर लोहारा धान खरीदी केंद्रों में संयुक्त जांच दल के भौतिक सत्यापन के दौरान 2,441.92 क्विंटल धान और 21,982 खाली बारदाने गायब पाए गए। प्रारंभिक जांच में शासन को ₹81 लाख 19 हजार 502 की आर्थिक क्षति का अनुमान लगाया गया है।

सबसे चौंकाने वाली बात यह है कि तीनों खरीदी केंद्रों का संचालन एक ही प्रबंधक गंगादास मानिकपुरी के जिम्मे था। जांच में आरोप है कि प्रबंधक, कंप्यूटर ऑपरेटरों और फड़ प्रभारियों की मिलीभगत से धान खरीदी और भंडारण प्रक्रिया में गंभीर अनियमितताएं की गईं।

भौतिक सत्यापन के दौरान सैकड़ों तौल पत्रकों में केवल किसानों के हस्ताक्षर मिले, जबकि खरीदी प्रभारी, फड़ प्रभारी और तौलकों के हस्ताक्षर वाले कॉलम खाली पाए गए। जांच दल का मानना है कि जिम्मेदारी से बचने के लिए आवश्यक हस्ताक्षर जानबूझकर नहीं किए गए।

मामले में पुलिस ने 6 आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 318(4), 316(5) और 3(5) के तहत अपराध दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है।

बड़ा सवाल…

जब केवल तीन केंद्रों में ही ₹81 लाख से अधिक का कथित घोटाला सामने आया है, तब जिले में अब भी लगभग 54 हजार क्विंटल धान गायब होने के मामलों की जांच और जिम्मेदारी तय करने में देरी क्यों हो रही है?

युवा कांग्रेस प्रदेश सचिव आकाश केशरवानी का दावा है कि संग्रहण केंद्रों और राइस मिलों के भौतिक सत्यापन की पूरी रिपोर्ट आने के बाद कथित अनियमितताओं का आंकड़ा ₹60 करोड़ से अधिक तक पहुंच सकता है। यह दावा है, जिसकी आधिकारिक पुष्टि होना अभी बाकी है।

अब किसानों और आम जनता की निगाहें जिला प्रशासन पर हैं। सवाल यह है कि क्या कार्रवाई केवल निचले कर्मचारियों तक सीमित रहेगी, या धान खरीदी की निगरानी करने वाले जिम्मेदार अधिकारियों की जवाबदेही भी तय होगी?

कबीर क्रांति की मुहिम जारी रहेगी…सच के साथ, किसानों के साथ, जनता के साथ।

Spread the love

Related Articles

Back to top button