कबीर क्रांति ब्रेकिंग न्यूज़ देखिए डी एन योगी की रिपोर्ट ब्राह्मण मातृशक्ति परिषद् ने उत्साह और उमंग के साथ मनाया अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस बिलासपुर। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर ब्राह्मण मातृशक्ति परिषद्, बिलासपुर द्वारा भव्य योग कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में मातृशक्ति एवं समाज के सम्मानित नागरिकों ने भाग लेकर योग के प्रति अपनी आस्था और जागरूकता का परिचय दिया। कार्यक्रम का शुभारंभ योग एवं स्वास्थ्य जागरूकता संदेश के साथ हुआ। प्रशिक्षकों के मार्गदर्शन में उपस्थित प्रतिभागियों ने विभिन्न योगासन, प्राणायाम एवं ध्यान का अभ्यास किया। इस दौरान योग को स्वस्थ, संतुलित एवं तनावमुक्त जीवन का आधार बताते हुए नियमित योगाभ्यास का संकल्प भी लिया गया। जिला सचिव श्रीमती अंजू शर्मा ने बताया कि योग केवल व्यायाम नहीं, बल्कि भारतीय संस्कृति की अमूल्य धरोहर है, जो शरीर, मन और आत्मा को सशक्त बनाने का माध्यम है। समग्र ब्राह्मण मातृशक्ति परिषद् की जिलाध्यक्ष श्रीमती रमा दीवान ने कहा कि वर्तमान भागदौड़ भरी जीवनशैली में योग ही स्वस्थ और सकारात्मक जीवन की कुंजी है। उन्होंने सभी नागरिकों से योग को अपनी दिनचर्या में शामिल करने का आह्वान किया। कार्यक्रम में स्वास्थ्य जागरूकता, सकारात्मक सोच और पारिवारिक संस्कारों को मजबूत बनाने में योग की भूमिका पर भी विस्तार से चर्चा की गई। सभी प्रतिभागियों ने योग के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया। इस अवसर पर सरिता तिवारी, माया दुबे, पुष्पा दुबे, चंद्रकांता गौरहा, शशि द्विवेदी, सरोज तिवारी, रमा दीवान, ज्योति, कविता, रानी, नेहा, विभा दीदी सहित बिलासपुर इकाई की समस्त मातृशक्ति एवं समाज के अनेक सम्मानित नागरिक उपस्थित रहे। सभी के सक्रिय सहयोग और उत्साहपूर्ण सहभागिता से कार्यक्रम सफल, प्रेरणादायी एवं यादगार रहा। कबीर क्रांति ब्रेकिंग न्यूज़ देखिये डी एन योगी की रिपोर्ट Spread the love Post navigation कबीर क्रांति विशेष देखिए डी एन योगी की रिपोर्ट क्या छत्तीसगढ़ में भाजपा के लिए खतरे की घंटी बज रही है? कबीरधाम जिले से लेकर पूरे छत्तीसगढ़ में आम जनता के बीच बढ़ती नाराजगी राजनीतिक गलियारों में चर्चा का विषय बनी हुई है। जनता का आरोप है कि जनप्रतिनिधियों की बजाय अधिकारियों का राज हावी हो गया है, जिससे आम लोगों की समस्याओं का समाधान नहीं हो पा रहा है। ग्रामीण क्षेत्रों में सड़क, बिजली, पानी, शिक्षा और स्वास्थ्य जैसी मूलभूत समस्याओं को लेकर लोगों में असंतोष बढ़ रहा है। कई स्थानों पर भ्रष्टाचार, मनमानी और जनसुनवाई की कमी को लेकर भी सवाल उठाए जा रहे हैं। राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि यदि जनता की नाराजगी को समय रहते दूर नहीं किया गया और सरकार तथा संगठन ने जमीनी स्तर पर सुधार नहीं किया, तो आगामी चुनावों में इसका असर देखने को मिल सकता है। जनता का स्पष्ट संदेश है— ** अधिकारी नहीं, जनप्रतिनिधियों की जवाबदेही तय हो। ** भ्रष्टाचार और मनमानी पर अंकुश लगे। ** जनता की समस्याओं का त्वरित समाधान हो। अब देखने वाली बात होगी कि सरकार और संगठन जनता के इस बढ़ते असंतोष को कितनी गंभीरता से लेते हैं। कबीर क्रांति ब्रेकिंग न्यूज़ देखिये डी एन योगी की रिपोर्ट विधायक भावना बोहरा द्वारा वनांचल ग्राम भैंसाओदार में आयोजित स्वस्थ आयु के लिए योग कार्यक्रम में सैकड़ों लोगों ने किया सामूहिक योग* योग केवल भारत की सांस्कृतिक धरोहर नहीं, बल्कि विश्व मानवता के स्वास्थ्य और कल्याण का प्रभावी माध्यम बन चुका है: भावना बोहरा* ▪️इंडिया गॉट टैलेंट विजेता अबूझमाड़ मल्लखंब टीम द्वारा दी गई आकर्षक प्रस्तुति* कबीर क्रांति ब्रेकिंग न्यूज़ देखिये डी एन योगी की रिपोर्ट