1: रमन सिंह की नाराजगी के बाद मचा प्रशासन में हड़कंप बेमेतरा में मुख्यमंत्री कन्या विवाह समारोह में फैली अव्यवस्था को लेकर विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह के नाराज होते ही प्रशासनिक अमले में हड़कंप मच गया। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने तुरंत जांच के आदेश देते हुए संभाग कमिश्नर से पूरी रिपोर्ट मांगी है।** 2: तीन अफसरों को नोटिस, जवाब तलब शुरू समारोह में अव्यवस्था के लिए प्रारंभिक तौर पर एसडीओ प्रकाश कुमार भारद्वाज, पीएचई ईई जेपी गोंड़ और नायब तहसीलदार राजाराम लहरे को जिम्मेदार मानते हुए नोटिस जारी किया गया है। प्रशासन ने तत्काल स्पष्टीकरण मांगते हुए कार्रवाई की तैयारी शुरू कर दी है।** 3: बारिश में बिगड़ी व्यवस्था, शॉर्ट सर्किट से बढ़ी परेशानी बारिश के बीच टेंट में हुए आयोजन में भीड़ के अनुसार न पार्किंग की व्यवस्था थी और न बैठने की। बिजली उपकरणों में शॉर्ट सर्किट होने से अफरा-तफरी का माहौल बन गया। आयोजन की बदइंतजामी अब प्रशासन के लिए बड़ी चुनौती बन गई है।** मुख्यमंत्री कन्या विवाह में अव्यवस्था पर बड़ा एक्शन ** कबीर क्रांति ब्रेकिंग न्यूज़ देखिये डी एन योगी की रिपोर्ट बेमेतरा में आयोजित मुख्यमंत्री कन्या विवाह समारोह की अव्यवस्था पर विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह की नाराजगी के बाद मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने संभाग कमिश्नर को जांच के आदेश दे दिए हैं। मामले में तीन अधिकारियों को नोटिस जारी कर जवाब तलब किया गया है। बारिश के बीच टेंट में आयोजित समारोह में पार्किंग, बैठने और सुरक्षा व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई। हालात इतने खराब थे कि बिजली उपकरणों में शॉर्ट सर्किट तक होने लगा। प्रशासनिक लापरवाही पर अब सरकार सख्त नजर आ रही है। ** 1: रमन सिंह की नाराजगी के बाद मचा प्रशासन में हड़कंप बेमेतरा में मुख्यमंत्री कन्या विवाह समारोह में फैली अव्यवस्था को लेकर विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह के नाराज होते ही प्रशासनिक अमले में हड़कंप मच गया। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने तुरंत जांच के आदेश देते हुए संभाग कमिश्नर से पूरी रिपोर्ट मांगी है। ** 2: तीन अफसरों को नोटिस, जवाब तलब शुरू समारोह में अव्यवस्था के लिए प्रारंभिक तौर पर एसडीओ प्रकाश कुमार भारद्वाज, पीएचई ईई जेपी गोंड़ और नायब तहसीलदार राजाराम लहरे को जिम्मेदार मानते हुए नोटिस जारी किया गया है। प्रशासन ने तत्काल स्पष्टीकरण मांगते हुए कार्रवाई की तैयारी शुरू कर दी है। ** 3: बारिश में बिगड़ी व्यवस्था, शॉर्ट सर्किट से बढ़ी परेशानी बारिश के बीच टेंट में हुए आयोजन में भीड़ के अनुसार न पार्किंग की व्यवस्था थी और न बैठने की। बिजली उपकरणों में शॉर्ट सर्किट होने से अफरा-तफरी का माहौल बन गया। आयोजन की बदइंतजामी अब प्रशासन के लिए बड़ी चुनौती बन गई है। कबीर क्रांति ब्रेकिंग न्यूज़ देखिये डी एन योगी की रिपोर्ट Spread the love Post navigation सी एम साय की जीरो टॉलरेंस नीति का बड़ा असर** बदसलूकी करने वाले जनपद पंचायत दुर्ग के सीईओ रूपेश कुमार पांडेय तत्काल प्रभाव से निलंबित** कबीर क्रांति ब्रेकिंग न्यूज़ देखिये डी एन योगी की रिपोर्ट कबीर क्रांति ब्रेकिंग न्यूज़ देखिये डी एन योगी की रिपोर्ट कवर्धा**भाजपा सरकार आते ही कुछ लोगों की संपत्तियों में अचानक बेतहाशा बढ़ोतरी होने की चर्चाएं तेज हो गई हैं। कार, आलीशान मकान, प्लॉट, जमीन, सोने-चांदी के आभूषण और करोड़ों की संपत्ति बनाने वालों पर अब कबीर क्रांति की पैनी नजर बनी हुई है। सूत्रों के अनुसार कई ऐसे नाम सामने आ रहे हैं जिनकी आर्थिक स्थिति कुछ वर्षों पहले सामान्य थी, लेकिन अब करोड़ों की संपत्ति के मालिक बन बैठे हैं। आखिर इतनी संपत्ति कहां से आई? जनता के बीच यह बड़ा सवाल बनता जा रहा है। कबीर क्रांति टीम लगातार दस्तावेज और जानकारी जुटाने में लगी हुई है। पूरी जानकारी और पुख्ता सबूत मिलने के बाद बड़ा खुलासा किया जाएगा। पढ़ते रहिये — कबीर क्रांति डी एन योगी की रिपोर्ट