कबीर क्रांति ब्रेकिंग न्यूज़ | डी एन योगी की दमदार रिपोर्ट “कबीरधाम का रहस्यमयी सेठ” – आखिर क्या है इस दौलत का राज? कबीरधाम जिले में इन दिनों एक नाम हर जुबान पर है… एक ऐसा रहस्यमयी सेठ, जिसकी दौलत की रफ्तार ने बड़े-बड़े कारोबारियों की नींद उड़ा दी है। सिर्फ 3 साल में 1000 करोड़+ की संपत्ति! लोग हैरान हैं… “हमने पूरी जिंदगी नौकरी में निकाल दी, इतना पैसा तो सिर्फ फिल्मों में देखा था!” चर्चा के बड़े खुलासे: ▪️ शहर में खड़े हो गए दो-दो बड़े होटल और मॉल कवर्धा के आसपास 40-50 एकड़ जमीन की खरीद शहर में तेजी से प्लॉटिंग का फैलता जाल करोड़ों की डील – 11 करोड़, 40 करोड़… जैसे खेल हो मामूली! सबसे बड़ा सवाल: **आखिर ये पैसा आता कहां से है? कौन सा ऐसा “बिजनेस” है जो दिखता नहीं, लेकिन पैसा बरसाता है? शहर में फुसफुसाहट तेज है— “ये सिर्फ जमीन का खेल नहीं है…” “कुछ बड़ा है… जो सामने नहीं आता…” “ऊपर तक पहुंच है, तभी सब मुमकिन है…” वहीं कुछ लोग इसे बताते हैं— तेज दिमाग सही समय पर सही निवेश लेकिन सवाल अभी भी कायम है— ! क्या सब कुछ पारदर्शी है… या कहानी में कोई बड़ा ट्विस्ट छुपा है? अब मामला गर्म… सूत्रों के मुताबिक इस रहस्यमयी संपत्ति पर आर्थिक अपराध शाखा (EOW) की नजर पड़ चुकी है। गांव से शहर तक एक ही चर्चा: “ये रफ्तार किस्मत है या कोई बड़ा खेल?” अब देखना ये है कि “कबीरधाम का ये रहस्य” कब तक पर्दे में रहता है… और कब होता है बड़ा खुलासा! जुड़े रहिए कबीर क्रांति के साथ क्योंकि सच हम सबसे पहले लाते हैं! Spread the love Post navigation *बंदूक से विकास की ओर:* *सुकमा के तुंगल इको-पर्यटन केंद्र की प्रेरक कहानी* कबीर क्रांति ब्रेकिंग न्यूज़ कबीर क्रांति ब्रेकिंग न्यूज़ देखिए डी एन योगी की रिपोर्ट पंडरिया: मोहतरा वेयरहाउस में विक्रेता से मारपीट, राशन दुकानदारों में आक्रोश—काम बंद कर आंदोलन शुरू