कबीर क्रांति | ब्रेकिंग न्यूज़ देखिए डी.एन. योगी की रिपोर्ट पदोन्नति को लेकर नगर पालिका अध्यक्ष से मिला शिक्षक फेडरेशन कवर्धा — छत्तीसगढ़ सहायक शिक्षक समग्र शिक्षक फेडरेशन के जिला अध्यक्ष के नेतृत्व में आज प्रतिनिधिमंडल ने नगर पालिका परिषद कवर्धा के अध्यक्ष चंद्र प्रकाश चंद्रवंशी से मुलाकात कर सहायक शिक्षक से शिक्षक पद पर पदोन्नति के लंबित मामलों पर विस्तार से चर्चा की। फेडरेशन के पदाधिकारियों एवं शिक्षकों ने अध्यक्ष महोदय के समक्ष अपनी समस्या रखते हुए बताया कि अनेक शिक्षक साथी 18–20 वर्षों से एक ही पद पर कार्यरत हैं, लेकिन अब तक उन्हें पदोन्नति का लाभ नहीं मिल पाया है। इससे शिक्षकों को न केवल आर्थिक नुकसान उठाना पड़ रहा है, बल्कि मानसिक रूप से भी वे प्रभावित हैं। फेडरेशन के जिला अध्यक्ष ने आग्रह किया कि इस गंभीर समस्या को शिक्षा मंत्री एवं संयुक्त संचालक, दुर्ग के समक्ष रखा जाए, ताकि नियमों के अनुरूप वरिष्ठता सूची के आधार पर शीघ्र पदोन्नति सुनिश्चित हो सके। इस पर नगर पालिका अध्यक्ष श्री चंद्रवंशी ने आश्वासन दिया कि वे संबंधित अधिकारियों एवं मंत्री से चर्चा कर नियम अनुसार पात्र शिक्षकों को जल्द से जल्द पदोन्नति का लाभ दिलाने के लिए आवश्यक पहल करेंगे। उपस्थित प्रमुख पदाधिकारी इस अवसर पर छत्तीसगढ़ सहायक शिक्षक फेडरेशन के जिला अध्यक्ष प्रेम नारायण शर्मा राजू श्रीवास्तव (कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन, पूर्व जिला सचिव) सुरेश श्रीवास्तव (पूर्व प्राचार्य) केशलाल साहू (कार्यकारी जिला अध्यक्ष) राकेश खरे, शैलेंद्र सिंह राजपूत, हृदय राम टंडन, सरजू राम मरकाम, प्रदीप मांडवी, उमेश ठाकुर, डुमन पटेल, हीरालाल साहू सहित बड़ी संख्या में सहायक शिक्षक उपस्थित रहे। कबीर क्रांति | ब्रेकिंग न्यूज़ समाचार एवं विज्ञापन के लिए संपर्क करें: 9425558295 Spread the love Post navigation कबीर क्रांति ब्रेकिंग न्यूज़ ** *नए आपराधिक कानूनों के प्रयोग से पुलिस प्रक्रिया हुई तीव्र एवं आसान – उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा* *बस्तर की शांति के लिए सरकार प्रतिबद्ध- उपमुख्यमंत्री श्री शर्मा* *नए आपराधिक कानूनों के कार्यान्वयन में पांचों स्तंभों को एकीकृत करने में छत्तीसगढ़ राज्य अग्रणी* *उपमुख्यमंत्री श्री शर्मा ने सरकार की उपलब्धियों एवं आगामी रणनीतियों को लेकर पत्रकारों से हुए रूबरू* धर्मनिरपेक्षता का अर्थ धर्महीनता नहीं श्रीपाल शर्मा की कलम से कबीर क्रांति | ब्रेकिंग न्यूज़