कबीर क्रांति ब्रेकिंग न्यूज़ देखिये डी एन योगी की रिपोर्ट
**छत्तीसगढ़ सहायक शिक्षक समग्र शिक्षक फेडरेशन संभाग दुर्ग ने किया जेडी कार्यालय दुर्ग का घेराव।
दिनांक:- 05/01/2026
स्थान:- कार्यालय संभागीय संयुक्त संचालक दुर्ग।

कवर्धा ➖ छत्तीसगढ़ सहायक शिक्षक समग्र शिक्षक फेडरेशन के प्रांतीय आह्वान पर एवं प्रदेश अध्यक्ष रविंद्र राठौर के नेतृत्व में आज दिनांक 5 जनवरी 2026 को पूर्व घोषित कार्यक्रम अनुसार संभागीय संयुक्त संचालक कार्यालय दुर्ग का घेराव संभाग के शिक्षक शिक्षिकाओं के द्वारा हजारों की संख्या में किया गया। सहायक शिक्षक समग्र शिक्षक फेडरेशन के पदाधिकारियों ने बताया कि जे डी कार्यालय घेराव का मुख्य कारण है 1.सहायक शिक्षकों की पदोन्नति हेतु वरिष्ठता सूची जारी करने में लेट लतीफी 2.शिक्षकों के स्वयं के मोबाइल में वीएसके एप मे ऑनलाइन उपस्थिति का विरोध एवं 3.मिडिल स्कूल प्रधान पाठकों के पद पर पदोन्नति की मांग है। आज के इस संभाग स्तरीय जे डी कार्यालय घेराव में कबीरधाम जिले से भी फेडरेशन के जिला,ब्लॉक एवं संकुल के पदाधिकारी एवं आम शिक्षक भी सम्मिलित हुए । कार्यालय घेराव के दौरान संयुक्त संचालक आर एल ठाकुर के द्वारा 15 दिवस के भीतर पदोन्नति प्रक्रिया पूर्ण करने का आश्वासन दिया है साथ आज शाम तक पदोन्नति प्रक्रिया हेतु शेड्यूल जारी करने का भी आश्वासन दिया है जिस पर फेडरेशन ने कहा कि यदि इस निश्चित अवधि तक इन मांगों का निराकरण नहीं किया जाता है तो आगे संभागीय संयुक्त संचालक कार्यालय का घेराव एवं पूर्ण तालाबंदी की जाएगी जिसकी संपूर्ण जवाबदारी शासन प्रशासन की होगी। आज के इस घेराव कार्यक्रम में मुख्य रूप से जिलाध्यक्ष प्रेम नारायण शर्मा,कार्यकारी जिला अध्यक्ष केशलाल साहू, कवर्धा ब्लॉक अध्यक्ष लोकेंद्र चंद्रवंशी लोहारा ब्लॉक अध्यक्ष राजेश मिश्रा, शैलेंद्र राजपूत संजय कुमार साहू, हेमदीप निषाद, विपिन भारद्वाज अरविंद निर्मलकर प्रदीप कुमार मंडावी मुकेश ठाकुर देवेंद्र राजपूत शशि जीत सिंह राजपूत साकेत सिंह राज नीलकंठ ठाकुर हीरा साहू निर्मल मरावी प्रमुख रूप से शामिल रहे।

कबीर क्रांति ब्रेकिंग न्यूज़ देखिये डी एन योगी की रिपोर्ट

समाचार एवं विज्ञापन के लिए संपर्क करे,, 9425558295

Spread the love

You missed