पेइचिंग : चीन ने अरूणाचल प्रदेश और ताइवान को अपने क्षेत्र का हिस्सा ना दिखाने को लेकर देश में छपे 30,000 विश्व मानचित्रों को नष्ट कर दिया है। मीडिया में आई एक खबर में यह दावा किया गया है। चीन भारत के पूर्वोत्तर राज्य अरूणाचल प्रदेश पर दक्षिण तिब्बत का हिस्सा होने का दावा करता है। चीन अपने रूख को उजागर करने के लिए आए दिन अरूणाचल प्रदेश में भारतीय नेताओं के आने पर आपत्ति जताता रहता है। भारत का कहना है कि अरूणाचल प्रदेश उसका अभिन्न हिस्सा है और भारतीय नेता देश के अन्य हिस्सों की तरह समय-समय पर अरूणाचल प्रदेश जाते रहते हैं। दोनों देशों ने 3,488 किलोमीटर लंबी वास्तविक नियंत्रण रेखा से जुड़े सीमा विवाद को हल करने के लिए अभी 21 चरणों की वार्ता की है। चीन उससे अलग हुए ताइवान पर भी अपना दावा जताता है। Spread the love Post navigation नामांकन के लिए इस प्रत्याशी ने वर्ल्ड बैंक से लिया 4 लाख करोड़ का लोन पालको की जेब में डाका डाल रहे निजी स्कूल ,कार्यवाही करे राज्य सरकार : डी एन योगी