कबीर क्रांति ब्रेकिंग न्यूज़ देखिये डी एन योगी की रिपोर्ट* छत्तीसगढ़ सहायक शिक्षक समग्र शिक्षक फेडरेशन कबीरधाम के प्रतिनिधिमंडल जिला अध्यक्ष के नेतृत्व में मुख्यमंत्री ने नाम से जिला कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा गया।

कबीर क्रांति ब्रेकिंग न्यूज़
देखिये डी एन योगी की रिपोर्ट*
छत्तीसगढ़ सहायक शिक्षक समग्र शिक्षक फेडरेशन कबीरधाम के प्रतिनिधिमंडल जिला अध्यक्ष के नेतृत्व में मुख्यमंत्री ने नाम से जिला कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा गया।
कवर्धा**छत्तीसगढ़ सहायक शिक्षक समग्र शिक्षक फेडरेशन कबीरधाम के प्रतिनिधिमंडल ने शनिवार को शाला समय में परिवर्तन के संबंध मुख्यमंत्री के नाम जिला कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा गया। शाला संचालन के संबंध में शिक्षा विभाग के द्वारा जारी समय सारणी में शनिवार के शाला लगाने के समय के परिवर्तन करने के संबंध में चर्चा किया गया। प्रदेश की समस्त विद्यालय प्रातः कालीन संचालन हो रहा था लेकिन राज्य शासन से जारी विद्यालय समय सारणी में प्रातः कालीन 7:30 से 11:30 के स्थान पर शनिवार को भी सभी दिवस के भांति प्रातः 10 से 4:00 तक संचालन करने हेतु निर्देशित किया गया। अवगत हो कि बस्ता रहित शनिवार और सुरक्षित शनिवार के उद्देश्य व्यायाम, योग, खेल एवं आत्मरक्षा से संबंधित प्रशिक्षण, कौशल एवं अन्य शैक्षिक और सह शैक्षिक कौशलों के विकास हेतु प्रातः 7:30 से 11:30 का समय बच्चों के लिए उपयुक्त है साथ ही सकारात्मक प्रभाव भी बच्चों में दिखते है। राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के तहत बस्ता रहित शनिवार और शारीरिक शिक्षा एवं सप्ताह में एक दिवस बच्चों में दिनचर्या के परिवर्तन से अधिक रुचि रहता है जिसे शनिवार को निर्धारित गतिविधियों में सकारात्मक परिणाम प्राप्त होता है।
उक्त संबंध में छत्तीसगढ़ सहायक शिक्षक समग्र शिक्षक फेडरेशन के प्रतिनिधिमंडल जिला अध्यक्ष के नेतृत्व में मुख्यमंत्री के नाम कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा गया और विस्तार से चर्चा किया गया। इस अवसर पर मुख्य रूप से सहायक शिक्षक समग्र शिक्षक फेडरेशन के जिला अध्यक्ष श्री प्रेम नारायण शर्मा राजेंद्र शर्मा जिला कार्यकारी अध्यक्ष केशलाल साहू गोपाल राम चंद्राकर कवर्धा ब्लॉक अध्यक्ष लोकेंद्र चंद्रवंशी बोड़ला ब्लॉक अध्यक्ष धरमू कुर्रे लोहारा ब्लॉक अध्यक्ष राजेश मिश्रा संजय साहू हितेंद्र सोम प्रमुख रूप से उपस्थित थे।




