कमला बाई ने कहा कि यह घर उनके लिए सिर्फ एक भवन नहीं, बल्कि उनके सपनों का साकार रूप है

प्रधानमंत्री आवास योजना से कमला बाई को मिला सपनों का घर

कवर्धा, । कबीरधाम जिले की ग्राम सैगोना निवासी कमला बाई, जिनका जीवन संघर्षों से भरा रहा है, आज प्रधानमंत्री आवास योजना की मदद से अपने सपनों का घर पा चुकी हैं। कमला बाई के लिए पक्का मकान सिर्फ चार दीवारों का ढांचा नहीं है, बल्कि यह उनके और उनके परिवार के लिए सुरक्षा, स्थिरता और आत्मसम्मान का प्रतीक बन गया है। कमला बाई बताती है कि उनके पति का 17 साल पहले निधन हो गया था, जिससे परिवार की जिम्मेदारियों का बोझ पूरी तरह से कमला बाई के कंधों पर आ गया। उनकी एक 26 वर्षीय बेटा और 22 वर्षीय बेटी है। खेत न होने की वजह से वह मजदूरी कर अपने परिवार का पालन-पोषण कर रही थीं। इन सभी के बीच पक्का मकान का सपना कोसों दूर था। लेकिन प्रधानमंत्री आवास योजना से सपना अब हकीकत बन चुका है।
कमला बाई का बेटा दुकान में काम करता है, जबकि उनकी बेटी कॉलेज की पढ़ाई पूरी कर रही है और डिप्लोमा इन कंप्यूटर एप्लीकेशन कर रही है। परिवार की आर्थिक स्थिति कठिनाइयों से भरी थी, लेकिन कमला बाई ने कभी हार नहीं मानी। प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत उन्हें घर मिलने की उम्मीद जगी। इस योजना के अंतर्गत, उन्हें एक पक्का घर मिला, जो उनकी और उनके बच्चों की जिंदगी में स्थायित्व और सुरक्षा लेकर आया। अब उनके पास एक स्थायी घर है, जहां वे आराम और सुकून के साथ रह सकते हैं। कमला बाई की यह कहानी इस बात का प्रमाण है कि प्रधानमंत्री आवास योजना ने न केवल उन्हें एक घर दिया, बल्कि एक बेहतर जीवन का रास्ता भी खोला।
कमला बाई ने पक्का मकान मिलने के बाद प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी और विष्णुदेव साय की सरकार का हृदय से आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री आवास योजना जैसे सरकारी प्रयासों ने उनकी जिंदगी में बड़ा बदलाव लाया है। एक समय था जब वह खुद को असुरक्षित और अस्थिर महसूस करती थीं, लेकिन इस योजना के तहत मिले पक्के घर ने उन्हें और उनके परिवार को स्थायित्व और सुरक्षा प्रदान की है। कमला बाई ने विशेष रूप से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सराहना की, जिन्होंने गरीब और जरूरतमंद लोगों के लिए ऐसे कल्याणकारी योजनाओं की शुरुआत की। उन्होंने विष्णुदेव साय की सरकार को भी धन्यवाद दिया, जिनके प्रयासों से यह योजना जमीनी स्तर पर सफलतापूर्वक लागू हो सकी, जिससे हजारों परिवारों को लाभ हुआ है। कमला बाई ने कहा कि यह घर उनके लिए सिर्फ एक भवन नहीं, बल्कि उनके सपनों का साकार रूप है, और इसके लिए वह प्रधानमंत्री और सरकार की हमेशा आभारी रहेंगी।

Spread the love

You missed

🎂 जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ 🎉 पंडरिया विधानसभा की लोकप्रिय एवं उत्कृष्ट विधायक श्रीमती भावना बोहरा जी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं अनंत शुभकामनाएँ। 💐🎂 जनसेवा के प्रति आपकी निष्ठा, समर्पण एवं संवेदनशीलता वास्तव में प्रेरणादायी है। आपके नेतृत्व में पंडरिया विधानसभा विकास और प्रगति की नई ऊँचाइयों को छुए, यही हमारी मंगलकामना है। ईश्वर से प्रार्थना है कि आपको उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु, सुख-समृद्धि एवं अपार सफलता प्रदान करें और आप इसी ऊर्जा, उत्साह एवं समर्पण के साथ सदैव जनसेवा करती रहें। 🌹 जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएँ एवं मंगलकामनाएँ। 🎉🎊 कबीर क्रांति ब्रेकिंग न्यूज़ संपादक — डी. एन. योगी की ओर से 🙏

🚩 हनुमान मंदिर में पहुंचा वानर राज, प्रसाद ग्रहण कर प्रतिमा के सामने झुका सिर; श्रद्धालुओं ने कहा—अद्भुत है यह आस्था! कबीर क्रांति ब्रेकिंग न्यूज़ देखिये, संपादक डी.एन. योगी की रिपोर्ट कवर्धा। वार्ड नंबर 9 स्थित कैलाश केदारनाथ मंदिर परिसर में रविवार शाम आस्था से जुड़ा एक अनोखा दृश्य देखने को मिला। मंदिर परिसर में वटवृक्ष के नीचे स्थित हनुमान मंदिर में प्रतिदिन श्रद्धालु पूजा-अर्चना कर प्रसाद चढ़ाते हैं। बताया जाता है कि एक वानर भी अक्सर यहां पहुंचकर प्रसाद ग्रहण करता है। 23 अगस्त 2026 की शाम करीब 6 बजे एक महिला द्वारा हनुमान जी को प्रसाद चढ़ाए जाने के दौरान वानर मंदिर के पास पहुंच गया। उसने प्रसाद ग्रहण किया और कुछ देर हनुमान जी की प्रतिमा के सामने बैठा रहा। तस्वीरों में उसका सिर प्रतिमा की ओर झुका हुआ नजर आ रहा है, जिसे श्रद्धालु हनुमान जी को प्रणाम करने जैसा भावपूर्ण दृश्य मान रहे हैं। इस पूरे दृश्य को मौके पर मौजूद डी.एन. योगी एवं संतोष नामदेव ने अपने मोबाइल कैमरे में कैद किया। देखते ही देखते यह दृश्य श्रद्धा और कौतूहल का विषय बन गया। इसी परिसर में भगवान शिव की पूजा-अर्चना के साथ महिलाओं की टीम द्वारा भजन-कीर्तन भी किया जाता है। मंदिर परिसर का यह शांत और भक्तिमय वातावरण इस अनोखे दृश्य के कारण और भी विशेष बन गया।  श्रद्धालुओं की आस्था है—वानर को बजरंगबली का स्वरूप माना जाता है। वहीं तस्वीरों में कैद यह दृश्य निश्चित रूप से लोगों के लिए भावनात्मक और आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। 🚩 जय श्री राम… जय बजरंगबली… हर हर महादेव! 🚩  फोटो: डी.एन. योगी एवं संतोष नामदेव  संपादक — डी.एन. योगी कबीर क्रांति ब्रेकिंग न्यूज़