शिकायत : मुख्यालय से दूरी बना रहे है पंचायत सचिव , ग्रामीण परेशान , बर्खास्त की मांग,, 

0 खूंटी पर टांग डाले छतीसगढ़ शासन के नियम व कानून,, 

सप्ताह में एक दिन जाती हैं मुख्यालय,, 

बर्खास्त करने की मांग,, डी एन योगी कबीर क्रांति

कवर्धा– पंचायती राज की अवधारणाओं को मूर्त रूप देने के लिए सभी ग्राम पंचायत में पंचायत सचिवों को नियुक्त किया गया जो शासकीय कर्मचारी के रूप में शासन की योजनाओं को आमजन तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका अदा कर सकें, परन्तु जिले के जनपद पंचायत के पंचायत सचिवों का ग्रामीण क्षेत्रों में मोहभंग होता जा रहा है, एक ओर जिम्मेदार अधिकारी ग्राम पंचायतो का दौरा नही कर रहे हैं वही पंचायत सचिव मुख्यालयों पर निवास न कर अपने घर या ब्लॉक , जिला मुख्यालय में निवास कर रहे हैं। सचिवों को ग्रामीणों की समस्याओं से कोई सरोकार नहीं है कारण, सरकारी खजाने को खाली कर निर्माण कार्यो में धांधलियो को अंजाम देकर पंचायत सचिव आज आलिशान इमारते तानकर शहरी क्षेत्रों में निवास कर रहे हैं वही दूसरी ओर ग्राम पंचायतों की जनता सचिवों को तलासते हुए जनपद पंचायत व उनके निवासों के चक्कर काट रही हैं।ग्रामीणों को पंचायत सचिव के नही मिलने से शासकीय योजनाओं की पर्याप्त जानकारी नहीं मिल पाती ।

खूंठी पर टांग डाले छतीसगढ़ शासन के नियम व कानून

छत्तीसगढ़ शासन ने आदेश जारी किए थे कि सम्बन्धित विभागों में पदस्थ अधिकारी व कर्मचारी मुख्यालय पर ही रहेंगे ,साथ ही पंचायत सचिव पंचायत में निवासरत होकर ग्रामीणों की समस्याओं का समाधान करेंगे, लेकिन शासन के आदेश महज कागजो में ही सिमट कर रह गया है।धरातल में बोड़ला जनपद के ग्रामीण क्षेत्रों के सचिव नियमो को ठेंगा दिखाते हुए अपने घर या शहरों में रुक रहे है।

सप्ताह में एक दिन जाती हैं मुख्यालय

जामुनपानी की पंचायत सचिव सप्ताह में केवल एक दिन पंचायत मुख्यालय जाती हैं बाकी समय जिला मुख्यालय कवर्धा में रहती हैं ग्रामीणों ने बताया कि पंचायत भवन के दीवार में उनका मोबाइल नम्बर लिखा हुआ उसमे कोई भी काम के लिए फोन लगाया जाता है तो सीधा मंगलवार को पंचायत भवन में आकर मिलने बोल दिया है और ज्यादा जरूरी होने पर अपने निवास कवर्धा बुलाती है जिसके चलते हमे काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है ।साथ ही समय और पैसा की नुकसान होता हैं ।

बर्खास्त करने की मांग

कवर्धा पंडरिया तहसील क्षेत्र के ग्राम पंचायत खैरझिटी (पुराना) में पंचायत सचिव चंदन सिंह धुर्वे को बर्खास्त करने की मांग की जा रही है। इसे लेकर सोमवार को कलेक्ट्रेट पहुंचे ग्रामीणों ने कलेक्टर को आवेदन सौंपा है। पंडरिया विधायक व एसडीएम कार्यालय में भी आवेदन दिया है।

ग्रामीण हेमराज साहू, चिंतन जायसवाल, थलेश्वर, गंदलाल, उत्तम, रामखिलावन का आरोप है कि पंचायत सचिव चंदन सिंह मुख्यालय में नहीं रहते हैं। ज्यादातर कार्य दिवस में अनुपस्थित रहते हैं। फोन पर भी उनसे संपर्क नहीं हो पाता है। इसके चलते ग्रामीणों को शासन की योजनाओं का लाभ नहीं मिल पा रहा है। आरोप है कि पंचायत सचिव ग्राम सभा की नियमित बैठक नहीं लेता है। जो पात्र है, उन्हें पेंशन योजनाओं का लाभ नहीं दिया जा रहा है। शिकायत करने वालों में चैतराम, दुर्गेश कुमार, ईश्वरी प्रसाद, सुनील कुमार, जितेन्द्र कुमार व अन्य लोग शामिल रहे।

Spread the love

You missed

🎂 जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ 🎉 पंडरिया विधानसभा की लोकप्रिय एवं उत्कृष्ट विधायक श्रीमती भावना बोहरा जी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं अनंत शुभकामनाएँ। 💐🎂 जनसेवा के प्रति आपकी निष्ठा, समर्पण एवं संवेदनशीलता वास्तव में प्रेरणादायी है। आपके नेतृत्व में पंडरिया विधानसभा विकास और प्रगति की नई ऊँचाइयों को छुए, यही हमारी मंगलकामना है। ईश्वर से प्रार्थना है कि आपको उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु, सुख-समृद्धि एवं अपार सफलता प्रदान करें और आप इसी ऊर्जा, उत्साह एवं समर्पण के साथ सदैव जनसेवा करती रहें। 🌹 जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएँ एवं मंगलकामनाएँ। 🎉🎊 कबीर क्रांति ब्रेकिंग न्यूज़ संपादक — डी. एन. योगी की ओर से 🙏

🚩 हनुमान मंदिर में पहुंचा वानर राज, प्रसाद ग्रहण कर प्रतिमा के सामने झुका सिर; श्रद्धालुओं ने कहा—अद्भुत है यह आस्था! कबीर क्रांति ब्रेकिंग न्यूज़ देखिये, संपादक डी.एन. योगी की रिपोर्ट कवर्धा। वार्ड नंबर 9 स्थित कैलाश केदारनाथ मंदिर परिसर में रविवार शाम आस्था से जुड़ा एक अनोखा दृश्य देखने को मिला। मंदिर परिसर में वटवृक्ष के नीचे स्थित हनुमान मंदिर में प्रतिदिन श्रद्धालु पूजा-अर्चना कर प्रसाद चढ़ाते हैं। बताया जाता है कि एक वानर भी अक्सर यहां पहुंचकर प्रसाद ग्रहण करता है। 23 अगस्त 2026 की शाम करीब 6 बजे एक महिला द्वारा हनुमान जी को प्रसाद चढ़ाए जाने के दौरान वानर मंदिर के पास पहुंच गया। उसने प्रसाद ग्रहण किया और कुछ देर हनुमान जी की प्रतिमा के सामने बैठा रहा। तस्वीरों में उसका सिर प्रतिमा की ओर झुका हुआ नजर आ रहा है, जिसे श्रद्धालु हनुमान जी को प्रणाम करने जैसा भावपूर्ण दृश्य मान रहे हैं। इस पूरे दृश्य को मौके पर मौजूद डी.एन. योगी एवं संतोष नामदेव ने अपने मोबाइल कैमरे में कैद किया। देखते ही देखते यह दृश्य श्रद्धा और कौतूहल का विषय बन गया। इसी परिसर में भगवान शिव की पूजा-अर्चना के साथ महिलाओं की टीम द्वारा भजन-कीर्तन भी किया जाता है। मंदिर परिसर का यह शांत और भक्तिमय वातावरण इस अनोखे दृश्य के कारण और भी विशेष बन गया।  श्रद्धालुओं की आस्था है—वानर को बजरंगबली का स्वरूप माना जाता है। वहीं तस्वीरों में कैद यह दृश्य निश्चित रूप से लोगों के लिए भावनात्मक और आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। 🚩 जय श्री राम… जय बजरंगबली… हर हर महादेव! 🚩  फोटो: डी.एन. योगी एवं संतोष नामदेव  संपादक — डी.एन. योगी कबीर क्रांति ब्रेकिंग न्यूज़