क्या कांग्रेसी भी बन गए इस अधिकारी के फैन ..?
कवर्धा : लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल सहकारी शक्कर कारखाना बिशेसर पंडरिया के प्रबंध संचालक डिप्टी कलेक्टर पी एस ध्रुव का स्थानान्तरण कोरिया हो चुका है मगर ये अभी तक कवर्धा में ही जमे हुए है . इस बात के पीछे क्या राज है कि उक्त अधिकारी कोरिया जाने के बजाय ये कवर्धा में ही है . बताया जा रहा है कि अधिकारी के कार्यकाल में शक्कर कारखाना में ऐसा बहुत कुछ हुआ है जिसके चलते अधिकारी का मन यहाँ लगा हुआ है .

इसके अलावा खैरागढ़ संगीत विश्वविद्यालय में प्रभारी कुल सचिव भी है ऐसे में कोरिया जाने का मतलब है कि यह पद भी हाथ से जायेगा . बताया जा रहा है कि विगत 9 साल से खैरागढ़ में जमे हुए है . पूर्व में रमन सरकार में इनकी पूछ परख अच्छी थी . यही वजह रही कि शक्कर कारखाना के प्रबंध संचालक ,संगीत विश्व विद्यालय के प्रभारी कुलसचिव जैसे बड़े पदों पर रहे . बताया जा रहा है कि इनकी कार्यशैली से पूर्व मुख्यमंत्री के जीजा जी बहुत खुश रहते थे और बीजेपी के नेता भी इनके काफी प्रसंशक थे और आज भी बीजेपी के नेता इनको पसंद करते है . अब कांग्रेस शासन आने पर इनका तबादला कोरिया कर दिया गया .लेकिन साहब अपने विशेष बुद्धि का का इस्तेमाल करके कांग्रेसियों पर भी जादू चलाने में कामयाब हो गए . और तबादला के लगभग 25 दिन बाद भी ये कवर्धा में डेरा जमाये हुए है और कांग्रेसी चुपचाप देख रहे है . इससे यह सोच जनता में घर करने लगी है कि बीजेपी नेताओ की तरह अब कांग्रेसी नेता भी अधिकारी के प्रभाव में आकर इनके फैन बन चुके है .बहारहाल अधिकारी के कवर्धा व खैरागढ़ से नहीं जाने का राज क्या है ? यह उत्सुकता जन मानस में बनी हुई है ..बहरहाल देखना यह है कि ……फेको ………देखो का फार्मूला जिले में कब तक असर दायक रहा है .



