कवर्धा

सट्टा पट्टी लिखकर अवैध धन अर्जित करने वाले आरोपी को थाना पिपरिया पुलिस ने किया गिरफ्तार

सट्टा पट्टी लिखकर अवैध धन अर्जित करने वाले आरोपी को थाना पिपरिया पुलिस ने किया गिरफ्तार।

आरोपी के विरुद्ध थाने में अपराध क्रमांक-435/2023 छत्तीसगढ़ जुआ (प्रतिषेध) अधिनियम 2022 की धारा 6 के तहत की गई कार्यवाही।

आरोपी के कब्जे से 01 नग सट्टा पट्टी, 01 नाग डांट पेन एवं नगदी रकम पुलिस ने किया जप्त।

कवर्धा,,,,थाना पिपरिया में  –  मुखबिर के द्वारा सूचना दिया गया था। कि ग्राम रबेली बाजार चौक में मुन्ना भास्कर नामक व्यक्ति द्वारा लोगो से रुपये पैसो का दांव लगवाकर अंको में सट्टा पर्ची के माध्यम से सट्टा अंक लिखकर सट्टा  जुआ खिला रहा है। कि सूचना तस्दीक हेतु। तत्काल थाना प्रभारी पिपरिया द्वारा मौके पर पुलिस टीम रवाना किया गया। पुलिस टीम द्वारा मुखबीर के बताये स्थान बाजार चौक रबेली में घेराबंदी कर रेडकार्यवाही किया गया। पुलिस को आते देख सट्टा खेलने वाले असामाजिक तत्व भाग गये। दौरान रेड कार्यवाही के एक व्यक्ति लोगो से अंको में रूपये पैसे का दांव लगवाकर सट्टा का अंक लिख रहा था। जिसे घेराबंदी कर रंगे हांथो गवाहों के समक्ष पुलिस टीम के द्वारा पकडा गया। उक्त व्यक्ति से पूछताछ करने पर अपना नाम मुन्ना भास्कर पिता अंजोर दास भास्कर उम्र 42 साल साकिन रबेली थाना पिपरिया जिला कबीरधाम छ0ग0 का होना बताया एवं लोगो से रुपये पैसे का दांव लगवाकर सट्टा का अंक लिखकर जुआ खिलवाना स्वीकार किया गया। जिस पर आरोपी के कब्जे से गवाहों के समक्ष पुलिस टीम द्वारा एक नग सट्टा पट्टी, नगदी रकम 3030/ रुपये, एक नग काला स्याही  डॉट पेन को  जप्ती पत्रक   एवं  गवाहन के समक्ष जप्त कर कब्जा पुलिस द्वारा लिया गया। आरोपी का कृत्य अपराध धारा छत्तीसगढ जुंआ (प्रतिषेध) अधिनियम 2022 की धारा 6 का सिद्ध पाये जाने से आरोपी के विरुद्ध उचित वैधानिक कार्यवाही कर माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया है। उक्त कार्यवाही में जिले के वरिष्ठ अधिकारी गणों के दिशा निर्देश पर थाना पिपरिया पुलिस टीम का सराहनीय योगदान रहा।

Spread the love

Related Articles

Check Also
Close
Back to top button