कवर्धा

केबिनेट मंत्री श्री मोहम्मद अकबर ने चेकडेम का लोकर्पण किया

केबिनेट मंत्री श्री मोहम्मद अकबर ने चेकडेम का लोकर्पण किया

कवर्धा, । छत्तीसगढ़ शासन के वन, परिवहन, आवास, पर्यावरण, विधि-विधायी एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री श्री मोहम्मद अकबर ने बोड़ला विकासखंड के ग्राम पंचायत महली के आश्रित ग्राम सिरमी में 17 लाख 93 हजार रुपए की लागत से नवनिर्मित चेकडेम का विधिवत लोकर्पण किया। केबिनेट मंत्री श्री अकबर लोकार्पण कार्यक्रम में ग्राम सिरमी पहुंचने पर ग्रामीणों ने भव्य स्वागत किया।
केबिनेट मंत्री श्री मोहम्मद अकबर ने कहा कि वनांचल क्षेत्र में विकास के लिए लगातार निर्माण कार्य किए जा रहे हैं। एक गांव से दूसरे गांव कनेक्ट करने के लिए पुल-पुलिया और रोड निर्माण कार्य भी किए जा रहे हैं, जिससे ग्रामवासियों को आवागमन में सुविधा मिले। वनांचलवासियो की वर्षों पुरानी मांग पूरी हुई है। इस अवसर पर क्रेडा के सदस्य श्री कन्हैया अग्रवाल, श्री कृष्णा कुमार नामदेव विशेष रूप से उपस्थित थे।

Spread the love

Related Articles

Back to top button