कवर्धा

युवा कांग्रेस का वाक फॉर डेमोक्रेसी पोस्टर विमोचन

सैकड़ों की संख्या में युवा कांग्रेस के कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

युवा कांग्रेस का वाक फॉर डेमोक्रेसी पोस्टर विमोचन

कवर्धा :- भारतीय युवा कांग्रेस कवर्धा द्वारा संभाग,जिला,विधानसभा पदाधिकारियों का महत्वपूर्ण बैठक आहूत किया गया।
सर्व सर्वप्रथम राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी के तैल चित्र पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम को शुभारंभ किया गया।
यह कार्यक्रम कैबिनेट मंत्री माननीय मो.अकबर भैया,छत्तीसगढ़ युवा कांग्रेस प्रभारी डॉक्टर पलक वर्मा ,सह प्रभारी इकबाल ग्रेहवाल,प्रियंका सरसार,प्रदेश अध्यक्ष युवा कांग्रेस आकाश शर्मा,सहप्रभारी भावेश शुक्ला,जिला प्रभारी चेतन भानुशाली,कवर्धा प्रभारी प्रतीक यदु,युवा कांग्रेस अश्वनी वर्मा,जिला अध्यक्ष चंद्रभान कोसले के उपस्थिति में हुआ।

प्रदेश महासचिव युवा कांग्रेस भावेश शुक्ला एवम चेतन भानुशाली,प्रतीक यदु ने बताया कि कबीरधाम जिले के कवर्धा,पंडरिया विधानसभा के पदाधिकारीयों द्वारा किए कार्यों का मूल्यांकन सहित WALK FOR DEMOCRACY का पोस्टर विमोचन,पोस्ट कार्ड प्रोग्राम किया गया।साथ ही यूथ जोड़ो बूथ जोड़ो पर काम करने को लेकर चर्चा और केंद्र सरकार द्वारा लोकतंत्र और संविधान को कमजोर करने को लेकर सड़क से संसद तक आम जन का आवाज एवम हक के लिए लड़ाई लड़ा जाएगा।
अध्यक्ष युवा कांग्रेस कवर्धा विधानसभा वाल्मिकी वर्मा ने कहा कि देश के अंदर दो विचारधारा चल रही है,एक भारत को जोड़ने की,एक भारत को तोड़ने की।हमको ये तय करना है कि हमको किस विचारधारा के साथ चल रहा है।आज सच को बोलना तलवार की धार,बंदूक की नोक के समान है।पर अपनी आने वाली पीढ़ी के लिए बोलना तो पड़ेगा।देश की वर्तमान हालात पर आज विचार करने की जरूरत है।लगातार लोकतंत्र की हत्या किया जा रहा है,सविधान को कमजोर किया जा रहा है,इन देश विरोधी ताकतों के खिलाफ हम सबको मिलकर लड़ाई लड़ने की जरूरत है।
उक्त कार्यक्रम में तेजस्वी चंद्रवंशी अध्यक्ष युवा कांग्रेस पंडरिया,राहुल सिन्हा,भुनेश्वर पटेल,मनीष चंद्रवंशी,विनय वैष्णव,सूरज वर्मा,ईश्वर मानिकपुरी,विष्णु नेताम,आनंद कुम्भकार,माधवेश चंद्रवंशी,जितेद्र लहरे,आनंद चंद्रवंशी,शीतेष चंद्रवंशी,ऋषि कुमार तिवारी,देव चन्द्रवंशी,गजेन्द्र वर्मा,लोकेश जायसवाल,डा आर्य चंद्राकर,अरविंद चंद्रवंशी,दशरू निषाद,अमन वर्मा,अनुरुद्ध वर्मा,अयोध्या साहू,पप्पू चंद्रवंशी,मुकेश सेन,भोला चंद्रवंशी,भुनेश्वर साहू,रमा विश्वकर्मा,भूपेश वर्मा,भूपेश चंद्रवंशी,रामू लाँझी,सूरज सिंहा,खेमसिल डिंडौरे,धीरज टण्डन,परश नेताम,मिथुन कश्यप,गोविंद वैष्णव,लोकेश्वर वर्मा,देव सिंह ध्रुवे,प्रभु यादव,विसर्जन यादव,निखिल डहरिया सहित सैकड़ों की संख्या में युवा कांग्रेस के कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Spread the love

Related Articles

Back to top button