कवर्धा

मानदेय बढ़ाने के लिए ग्राम पटेल संघ ने सीएम श्री भूपेश बघेल के प्रति किया आभार व्यक्त

कैबिनेट मंत्री श्री मोहम्मद अकबर से मिलकर किया अभिनंदन

मानदेय बढ़ाने के लिए ग्राम पटेल संघ ने सीएम श्री भूपेश बघेल के प्रति किया आभार व्यक्त

कैबिनेट मंत्री श्री मोहम्मद अकबर से मिलकर किया अभिनंदन

कवर्धा प्रदेश के कैबिनेट मंत्री व कवर्धा के विधायक श्री मोहम्मद अकबर से ग्राम पटेल संघ के सदस्यों ने मिलकर ग्राम पटेल का मानदेय बढ़ाने के लिए मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि मानदेय बढ़ने पर वे सरकार के प्रति कृतज्ञ हैं।
ग्राम पटेल संघ के सदस्यगण राजधानी रायपुर स्थित कैबिनेट मंत्री श्री मोहम्मद अकबर के शासकीय निवास कार्यालय पहुंचे। उन्होंने पुष्पगुछ भेंट कर कैबिनेट मंत्री का अभिनंदन किया। मंत्री श्री मोहम्मद अकबर से भेंट करने वाले ग्राम पटेल संघ के सदस्यों में अशोक चंद्रवंशी, घुरूवा लाल बहादुर चंद्रवंशी, मोहित (रामअनुज), रूपनारायण शर्मा, दुलेश्वर जायसवाल, भोजराम चंद्रवंशी, रोहित पटेल, प्रकाश चंद्रवंशी, हरक सिंह राजपुत, व्यासनारायण साहू, चन्द्रप्रकाश मानिकपुरी, मिहिर झा, तुलाराम साहू, तुलाराम पटेल, गनपत साहू, धरम धुर्वे, हेमु जंघेल, श्रवण चंद्रवंशी, सुखउ पटेल, मोहित चंद्रवंशी, लालजी चंद्रवंशी, संतोष जायसवाल, जगदेव जायसवाल, जनकू पटेल शामिल थे। इस अवसर पर विशेष रूप से छत्तीसगढ़ क्रेडा के सदस्य कन्हैया लाल अग्रवाल, सुधीर दुबे उपस्थित थे

Spread the love

Related Articles

Back to top button