बाढ़ आपदा से बचाओ के लिए कबीरधाम जिले के ग्राम छीरहा तालाब में किया गया मॉक ड्रिल।

बाढ़ के पानी से आम जनों को बचने के आवश्यक उपाय बता कर मोटर बोट के माध्यम से रेस्क्यू ऑपरेशन का किया गया प्रैक्टिस।

कवर्धा,,कबीरधाम जिला के थाना कोतवाली क्षेत्र के ग्राम छीरहा में आज दिनांक-04.11.2022 को प्रातः 9:00 बजे से 12:00 तक कबीरधाम जिलाधीश श्री जन्मेजय महोबिया के निर्देशन एवं कबीरधाम पुलिस कप्तान डॉ. लाल उमेद सिंह व जिला सेनानी नगर सेना कमांडेंट श्री विजय तिर्की के मार्गदर्शन में नगर सेना के बाढ़ आपदा राहत दल के जवानों ने जिले में उपलब्ध समस्त बाढ़ सामग्री का परीक्षण एवं मॉक ड्रिल किया। जिसमें स्वयं जिलाधीश एवं पुलिस कप्तान के द्वारा उपस्थित होकर समस्त विभाग प्रमुखों को आवश्यक दिशा निर्देश प्रदान कर मॉक ड्रिल का अवलोकन करते हुए बाढ़ आपदा एवं बचाव की टीम को स्वयं का बचाव करते हुए आपातकालीन सेवा कर समय में बेहतर प्रबंधन कर जोखिम में फंसे व्यक्तियों का जान बचाने के लिये हौसला अफजाई किया गया। इस दौरान बचाव दल के जवानों ने आपदा के समय डूबते हुए व्यक्ति को पानी के भीतर खोजने तथा सुरक्षा पूर्वक लाइव बोट तक लाकर सुरक्षित किनारे तक पहुंचाने तथा घरेलू उपकरणों से बचाव के उपाय का डेमो करके ग्राम वासियों को दिखाया गया। इसके साथ ही बचाव के दौरान उपयोग होने वाले सभी उपकरणों का डेमो भी किया गया। जिसमें सही तरीके से लाइफ जैकेट पहनना, डूबते व्यक्ति को तैराक द्वारा बचाए जाना, बोट के माध्यम से फंसे हुए व्यक्तियों को दूसरे सुरक्षित किनारे पर लाकर छोड़ना जिसके पश्चात स्वास्थ्य विभाग की टीम के द्वारा प्राथमिक उपचार कर उपयुक्त पुलिस व्यवस्था के बीच उक्त घायल व्यक्ति को अस्पताल तक पहुंचाने हेतु संपूर्ण कार्यवाही मॉक ड्रिल के माध्यम से की गई।

इसके अलावा जवानों ने परंपरागत तरीके से गांव में उपलब्ध घरेलू सामग्री से बचाव के उपकरण तैयार करने एवं बाढ़ के पानी से बचाने के तरीके भी बताएं जैसे घरेलू उपयोग में आने वाले बर्तन से तैयार उपकरण, टीना डब्बे से बनाए गए उपकरण से भी बाढ़ के समय बचने के उपाय डेमो देकर बताया गया।

मॉक ड्रिल के अवसर पर कबीरधाम जिले के जिलाधीश श्री जन्मेजय महोबिया, पुलिस कप्तान डॉ. लाल उमेद सिंह, नगर सेना कमांडेंट श्री विजय कुमार तिर्की, संयुक्त कलेक्टर दीप्ति गोते, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती मनीषा ठाकुर रावटे, एस.डी.एम. कवर्धा श्री पी.सी. कोरी, रक्षित निरीक्षक श्री महेश्वर सिंह, सहायक उप. निरीक्षक गीतांजलि चौहान व नगर पालिका, स्वास्थ्य विभाग, पुलिस विभाग, नगर सेना के अधिकारी कर्मचारी एवं ग्रामवासी महिला पुरुष एवं बच्चे अधिक संख्या में उपस्थित रहे।

Spread the love

You missed

🎂 जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ 🎉 पंडरिया विधानसभा की लोकप्रिय एवं उत्कृष्ट विधायक श्रीमती भावना बोहरा जी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं अनंत शुभकामनाएँ। 💐🎂 जनसेवा के प्रति आपकी निष्ठा, समर्पण एवं संवेदनशीलता वास्तव में प्रेरणादायी है। आपके नेतृत्व में पंडरिया विधानसभा विकास और प्रगति की नई ऊँचाइयों को छुए, यही हमारी मंगलकामना है। ईश्वर से प्रार्थना है कि आपको उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु, सुख-समृद्धि एवं अपार सफलता प्रदान करें और आप इसी ऊर्जा, उत्साह एवं समर्पण के साथ सदैव जनसेवा करती रहें। 🌹 जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएँ एवं मंगलकामनाएँ। 🎉🎊 कबीर क्रांति ब्रेकिंग न्यूज़ संपादक — डी. एन. योगी की ओर से 🙏

🚩 हनुमान मंदिर में पहुंचा वानर राज, प्रसाद ग्रहण कर प्रतिमा के सामने झुका सिर; श्रद्धालुओं ने कहा—अद्भुत है यह आस्था! कबीर क्रांति ब्रेकिंग न्यूज़ देखिये, संपादक डी.एन. योगी की रिपोर्ट कवर्धा। वार्ड नंबर 9 स्थित कैलाश केदारनाथ मंदिर परिसर में रविवार शाम आस्था से जुड़ा एक अनोखा दृश्य देखने को मिला। मंदिर परिसर में वटवृक्ष के नीचे स्थित हनुमान मंदिर में प्रतिदिन श्रद्धालु पूजा-अर्चना कर प्रसाद चढ़ाते हैं। बताया जाता है कि एक वानर भी अक्सर यहां पहुंचकर प्रसाद ग्रहण करता है। 23 अगस्त 2026 की शाम करीब 6 बजे एक महिला द्वारा हनुमान जी को प्रसाद चढ़ाए जाने के दौरान वानर मंदिर के पास पहुंच गया। उसने प्रसाद ग्रहण किया और कुछ देर हनुमान जी की प्रतिमा के सामने बैठा रहा। तस्वीरों में उसका सिर प्रतिमा की ओर झुका हुआ नजर आ रहा है, जिसे श्रद्धालु हनुमान जी को प्रणाम करने जैसा भावपूर्ण दृश्य मान रहे हैं। इस पूरे दृश्य को मौके पर मौजूद डी.एन. योगी एवं संतोष नामदेव ने अपने मोबाइल कैमरे में कैद किया। देखते ही देखते यह दृश्य श्रद्धा और कौतूहल का विषय बन गया। इसी परिसर में भगवान शिव की पूजा-अर्चना के साथ महिलाओं की टीम द्वारा भजन-कीर्तन भी किया जाता है। मंदिर परिसर का यह शांत और भक्तिमय वातावरण इस अनोखे दृश्य के कारण और भी विशेष बन गया।  श्रद्धालुओं की आस्था है—वानर को बजरंगबली का स्वरूप माना जाता है। वहीं तस्वीरों में कैद यह दृश्य निश्चित रूप से लोगों के लिए भावनात्मक और आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। 🚩 जय श्री राम… जय बजरंगबली… हर हर महादेव! 🚩  फोटो: डी.एन. योगी एवं संतोष नामदेव  संपादक — डी.एन. योगी कबीर क्रांति ब्रेकिंग न्यूज़