कवर्धा-कबीर क्रांति

भ्रष्टाचार का गढ़ नवा छत्तीसगढ़ – पीयूष सिंह

कवर्धा,,भारतीय जनता युवा मोर्चा कबीरधाम द्वारा भ्रष्टाचार एवं ईडी के कार्यवाही में भूपेश सरकार का विरोध के खिलाफ सभी मंडलो पर कांग्रेस सरकार का पुतला दहन किया गया भाजयूमो जिला अध्यक्ष पीयूष सिंह ने कहा कि जब से प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनी है तब से छत्तीसगढ़ भ्रष्टाचार का गढ़ बन गया है लगातार आईएएस आईपीएस अधिकारियों के यहां से सोना हीरा व करोड़ो में कैश बरामद हो रहा है सौम्या चौरसिया के बाद रानू साहू , जे पी मौर्य , समीर बिश्नोई जैसे नाम आगे आरहे कोयला में भी 25 रुपये क्विंटल सीमेंट के प्रति बोरी 25 रुपये मुख्यमंत्री के पास पहुँच रहा आज छत्तीसगढ़ में मंहगाई के लिए कांग्रेस की भ्रष्ट सरकार की देन है,जब भी छत्तीसगढ़ में ईडी कार्यवाही करते है तब तब भूपेश बघेल का पेट दर्द चालू हो जाता है , आमजनमानस महंगाई से त्रस्त है , जिसके विरोध स्वरूप भारतीय जनता युवा मोर्चा ने जिले के समस्त मंडल में कांग्रेस सरकार का पुतला दहन किया
उक्त पुतला दहन के कार्यक्रम में भाजयुमो जिला मंत्री अरविंद वर्मा, सौरभ सिंह,अजय ठाकुर,जिला कार्यालय प्रभारी निलेश चंद्रवंशी ,शहर मण्डल अध्यक्ष अनिल साहू,मुकेश सेन, योगेन्द्र सिंह,आशिष सोनी,निलकमल धावलकर,तोपसिंह नेताम,अमर लहरें, तुषार शर्मा,संजीव कुर्रे ,कमलेश एवं समस्त कार्यकर्ता उपस्थित थे

Spread the love

You missed

🚩 हनुमान मंदिर में पहुंचा वानर राज, प्रसाद ग्रहण कर प्रतिमा के सामने झुका सिर; श्रद्धालुओं ने कहा—अद्भुत है यह आस्था! कबीर क्रांति ब्रेकिंग न्यूज़ देखिये, संपादक डी.एन. योगी की रिपोर्ट कवर्धा। वार्ड नंबर 9 स्थित कैलाश केदारनाथ मंदिर परिसर में रविवार शाम आस्था से जुड़ा एक अनोखा दृश्य देखने को मिला। मंदिर परिसर में वटवृक्ष के नीचे स्थित हनुमान मंदिर में प्रतिदिन श्रद्धालु पूजा-अर्चना कर प्रसाद चढ़ाते हैं। बताया जाता है कि एक वानर भी अक्सर यहां पहुंचकर प्रसाद ग्रहण करता है। 23 अगस्त 2026 की शाम करीब 6 बजे एक महिला द्वारा हनुमान जी को प्रसाद चढ़ाए जाने के दौरान वानर मंदिर के पास पहुंच गया। उसने प्रसाद ग्रहण किया और कुछ देर हनुमान जी की प्रतिमा के सामने बैठा रहा। तस्वीरों में उसका सिर प्रतिमा की ओर झुका हुआ नजर आ रहा है, जिसे श्रद्धालु हनुमान जी को प्रणाम करने जैसा भावपूर्ण दृश्य मान रहे हैं। इस पूरे दृश्य को मौके पर मौजूद डी.एन. योगी एवं संतोष नामदेव ने अपने मोबाइल कैमरे में कैद किया। देखते ही देखते यह दृश्य श्रद्धा और कौतूहल का विषय बन गया। इसी परिसर में भगवान शिव की पूजा-अर्चना के साथ महिलाओं की टीम द्वारा भजन-कीर्तन भी किया जाता है। मंदिर परिसर का यह शांत और भक्तिमय वातावरण इस अनोखे दृश्य के कारण और भी विशेष बन गया।  श्रद्धालुओं की आस्था है—वानर को बजरंगबली का स्वरूप माना जाता है। वहीं तस्वीरों में कैद यह दृश्य निश्चित रूप से लोगों के लिए भावनात्मक और आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। 🚩 जय श्री राम… जय बजरंगबली… हर हर महादेव! 🚩  फोटो: डी.एन. योगी एवं संतोष नामदेव  संपादक — डी.एन. योगी कबीर क्रांति ब्रेकिंग न्यूज़