डी एन योगी कबीर क्रांति

जिला : नारायणपुर, छत्तीसगढ़
दिनाँक : 14.10.2022

सोनपुर में क्विक रिस्पॉन्स सेंटर एवं शहीद श्री सालिक शौर्य निवास का हुआ उद्घाटन

आज दिनाँक 14.10.2022 को सोनपुर में आम नागरिकों की सुविधाओं के लिए क्विक रिस्पॉन्स सेंटर एवं डीआरजी जवानों के आवासीय सुविधाओं में विस्तार के लिए शहीद श्री सालिक शौर्य निवास का उद्घाटन हुआ।

नारायणपुर,,,,आईएएस श्री ऋतुराज रघुवंशी ने बताया कि राज्य सरकार के मंशानुरूप सोनपुर में जल्द ही बेहतर मोबाइल नेटवर्क, सड़क मार्ग, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, स्कूल खोले जाएँगे, इसके साथ ही अबूझमाड़ से अंदरूनी क्षेत्रों में भी सरकार के कल्याणकारी योजनाओं को पहुँचाया जाएगा।

आईपीएस श्री सदानंद कुमार ने स्थानीय लोगों से अपील किया कि पुलिस और सशस्त्र बल आप सबकी सुरक्षा और विकास के लिए तैनात किया गया है इसलिए इनसे भयभीत होने की जरूरत नहीं बल्कि पुलिस और सुरक्षा बलों का सहयोग प्रदान करें ताकि ये जवान आपके विकास के लिए आवश्यक सुविधाओं जैसे बिजली, पानी, सड़क, पुल-पुलिया, स्कूल-कॉलेज, अस्पताल, मोबाइल टॉवर और उचित मूल्य की दुकान के विस्तार की सुरक्षा करते हुए आपको भी शहरों की तरह सुविधा दिलाने में राज्य सरकार की मदद कर सकें।

क्विक रिस्पॉन्स सेंटर के उद्घाटन के दौरान आईएएस श्री ऋतुराज रघुवंशी (कलेक्टर, नारायणपुर), आईपीएस श्री सदानंद कुमार (पुलिस अधीक्षक, नारायणपुर), आईपीएस श्री पुष्कर शर्मा (अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, नक्सल ऑप्स, नारायणपुर), टुआईसी श्री आनंद सिंह (53वीं वाहिनी आईटीबीपी), डीएसपी श्री विनय कुमार साहू एवं असिस्टेंट कमांडेंट श्री अरविंद कश्यप (53वीं वाहिनी, आईटीबीपी, सोनपुर) सहित डीआरजी के कमांडर्स, जवान, स्थानीय जनप्रतिनिधि और ग्रामीण मौजूद रहे।

Spread the love

You missed

🚩 हनुमान मंदिर में पहुंचा वानर राज, प्रसाद ग्रहण कर प्रतिमा के सामने झुका सिर; श्रद्धालुओं ने कहा—अद्भुत है यह आस्था! कबीर क्रांति ब्रेकिंग न्यूज़ देखिये, संपादक डी.एन. योगी की रिपोर्ट कवर्धा। वार्ड नंबर 9 स्थित कैलाश केदारनाथ मंदिर परिसर में रविवार शाम आस्था से जुड़ा एक अनोखा दृश्य देखने को मिला। मंदिर परिसर में वटवृक्ष के नीचे स्थित हनुमान मंदिर में प्रतिदिन श्रद्धालु पूजा-अर्चना कर प्रसाद चढ़ाते हैं। बताया जाता है कि एक वानर भी अक्सर यहां पहुंचकर प्रसाद ग्रहण करता है। 23 अगस्त 2026 की शाम करीब 6 बजे एक महिला द्वारा हनुमान जी को प्रसाद चढ़ाए जाने के दौरान वानर मंदिर के पास पहुंच गया। उसने प्रसाद ग्रहण किया और कुछ देर हनुमान जी की प्रतिमा के सामने बैठा रहा। तस्वीरों में उसका सिर प्रतिमा की ओर झुका हुआ नजर आ रहा है, जिसे श्रद्धालु हनुमान जी को प्रणाम करने जैसा भावपूर्ण दृश्य मान रहे हैं। इस पूरे दृश्य को मौके पर मौजूद डी.एन. योगी एवं संतोष नामदेव ने अपने मोबाइल कैमरे में कैद किया। देखते ही देखते यह दृश्य श्रद्धा और कौतूहल का विषय बन गया। इसी परिसर में भगवान शिव की पूजा-अर्चना के साथ महिलाओं की टीम द्वारा भजन-कीर्तन भी किया जाता है। मंदिर परिसर का यह शांत और भक्तिमय वातावरण इस अनोखे दृश्य के कारण और भी विशेष बन गया।  श्रद्धालुओं की आस्था है—वानर को बजरंगबली का स्वरूप माना जाता है। वहीं तस्वीरों में कैद यह दृश्य निश्चित रूप से लोगों के लिए भावनात्मक और आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। 🚩 जय श्री राम… जय बजरंगबली… हर हर महादेव! 🚩  फोटो: डी.एन. योगी एवं संतोष नामदेव  संपादक — डी.एन. योगी कबीर क्रांति ब्रेकिंग न्यूज़