कवर्धा,डी एन योगी कबीर क्रांति

कवर्धा,,को रेल मार्ग से जोड़ने की आवश्यकता आज से नहीं अंग्रेजों के कार्यकाल से मानी जा रही है सामाजिक कार्यकर्ता ,,बृजलाल अग्रवाल ने कहा कि क्षेत्र के पूर्व कांग्रेसी नेता स्व. श्री हमीद उल्ला खान के बताए अनुसार अंग्रेजों के कार्यकाल में मुंगेली प्लेट फार्म का भी निर्माण शुरू था जिसके अवशेष आज भी देखे जा सकते है, किन्तु अपरिहार्य कारणों से काम रुक गया जो आज तक लंबित है |
राजनांदगांव जिले के सांसद रामसहाय पांडे ने भी कवर्धा को रेल मार्ग से जोड़ने हेतु कहा था, पश्चात कांग्रेसी सांसद मोतीलाल जी बोरा ने सर्वे कार्य की स्वीकृत होना बताया किन्तु वास्तविक्ता का पता नहीं चला |
सरकार बदली केंद्र में भाजपा आयी प्रदेश में भाजपा आयी प्रदेश के मुख्य मंत्री डॉ. रमन सिंह एवं सांसद अभिषेक सिंह के प्रयास से केंद्र और राज्य की तालमेल से सर्वे कार्य भी पूरा हो गया, एवं कार्य हेतु राशि भी स्वीकृत हो गई किन्तु बाद में पता चला कि सर्वे में कुछ मार्ग बदल दिया गया है, जिसे कांग्रेस सरकार स्वीकार नहीं कर रही है |
रेल संघर्ष समिति द्वारा आंदोलन भी किया गया किन्तु राज्य और केंद्र की सहयोग से उक्त कार्य सम्पन्न होना है |
अतः विवादस्पद रेल मार्ग पर आपसी तालमेल से कार्य को गति दी जानी चाहिए | चार वर्ष बाद प्रदेश मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने केंद्र सरकार से इस संबंध में अनुमति मांगी है |
समय काल एवं परिस्थिति के अनुसार मुख्यमंत्री को शीघ्र योजना प्रारंभ करने की घोषणा की जानी चाहिए।
रेल लाइन होने से प्रदेश क्षेत्र का आवागमन बढ़ेगा,यात्रियों को राहत मिलेगी एवं व्यापार में वृद्धि होगी |
अब देखना यह है कि रेल मार्ग प्रारंभ करने का श्रेय किसको मिलेगा |

Spread the love

You missed

🎂 जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ 🎉 पंडरिया विधानसभा की लोकप्रिय एवं उत्कृष्ट विधायक श्रीमती भावना बोहरा जी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं अनंत शुभकामनाएँ। 💐🎂 जनसेवा के प्रति आपकी निष्ठा, समर्पण एवं संवेदनशीलता वास्तव में प्रेरणादायी है। आपके नेतृत्व में पंडरिया विधानसभा विकास और प्रगति की नई ऊँचाइयों को छुए, यही हमारी मंगलकामना है। ईश्वर से प्रार्थना है कि आपको उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु, सुख-समृद्धि एवं अपार सफलता प्रदान करें और आप इसी ऊर्जा, उत्साह एवं समर्पण के साथ सदैव जनसेवा करती रहें। 🌹 जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएँ एवं मंगलकामनाएँ। 🎉🎊 कबीर क्रांति ब्रेकिंग न्यूज़ संपादक — डी. एन. योगी की ओर से 🙏

🚩 हनुमान मंदिर में पहुंचा वानर राज, प्रसाद ग्रहण कर प्रतिमा के सामने झुका सिर; श्रद्धालुओं ने कहा—अद्भुत है यह आस्था! कबीर क्रांति ब्रेकिंग न्यूज़ देखिये, संपादक डी.एन. योगी की रिपोर्ट कवर्धा। वार्ड नंबर 9 स्थित कैलाश केदारनाथ मंदिर परिसर में रविवार शाम आस्था से जुड़ा एक अनोखा दृश्य देखने को मिला। मंदिर परिसर में वटवृक्ष के नीचे स्थित हनुमान मंदिर में प्रतिदिन श्रद्धालु पूजा-अर्चना कर प्रसाद चढ़ाते हैं। बताया जाता है कि एक वानर भी अक्सर यहां पहुंचकर प्रसाद ग्रहण करता है। 23 अगस्त 2026 की शाम करीब 6 बजे एक महिला द्वारा हनुमान जी को प्रसाद चढ़ाए जाने के दौरान वानर मंदिर के पास पहुंच गया। उसने प्रसाद ग्रहण किया और कुछ देर हनुमान जी की प्रतिमा के सामने बैठा रहा। तस्वीरों में उसका सिर प्रतिमा की ओर झुका हुआ नजर आ रहा है, जिसे श्रद्धालु हनुमान जी को प्रणाम करने जैसा भावपूर्ण दृश्य मान रहे हैं। इस पूरे दृश्य को मौके पर मौजूद डी.एन. योगी एवं संतोष नामदेव ने अपने मोबाइल कैमरे में कैद किया। देखते ही देखते यह दृश्य श्रद्धा और कौतूहल का विषय बन गया। इसी परिसर में भगवान शिव की पूजा-अर्चना के साथ महिलाओं की टीम द्वारा भजन-कीर्तन भी किया जाता है। मंदिर परिसर का यह शांत और भक्तिमय वातावरण इस अनोखे दृश्य के कारण और भी विशेष बन गया।  श्रद्धालुओं की आस्था है—वानर को बजरंगबली का स्वरूप माना जाता है। वहीं तस्वीरों में कैद यह दृश्य निश्चित रूप से लोगों के लिए भावनात्मक और आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। 🚩 जय श्री राम… जय बजरंगबली… हर हर महादेव! 🚩  फोटो: डी.एन. योगी एवं संतोष नामदेव  संपादक — डी.एन. योगी कबीर क्रांति ब्रेकिंग न्यूज़