कवर्धा, डी एन योगी
 थाना कोतवाली परिसर में लिया नवरात्रि/दशहरा पर्व के पूर्व दुर्गा पंडाल एवं गरबा समितियों की लिया बैठक।
 बैठक में शांति एवं सौहार्द पूर्वक पर्व बनाये जाने दिये समितियों को निर्देश।
 बैठक में उपस्थित सदस्यों को माननीय न्यायालय द्वारा पारित निर्णय के संबंध में वरिष्ठ कार्यालयों से प्राप्त निर्देशो के अनुसार पर्व मनाये जाने के संबंध में कराया गया अवगत

कवर्धा,, आगामी नवरात्रि/दशहरा पर्व के पूर्व शांति एवं सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ किये जाने एवं तीज-त्यौहार एवं धार्मिक पर्वो के संबंध में माननीय न्यायालय द्वारा पारित निर्णय के संबंध में वरिष्ठ कार्यालयों से प्राप्त निर्देशों को दुर्गा पंडाल समिति एवं गरबा समिती को अवगत कराये जाने के लिए डॉ. लाल उमेद सिंह पुलिस अधीक्षक कबीरधाम के मार्गनिर्देशन एवं श्रीमती मनीषा ठाकुर रावटे अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कबीरधाम के दिशा-निर्देश में थाना कोतवाली परिसर में उक्त समितियों की बैठक आयोजित किया गया। उक्त बैठक में श्रीमती मनीषा ठाकुर रावटे अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कबीरधाम एवं श्री संजय ध्रुव उप पुलिस अधीक्षक कवर्धा अनुविभाग एवं थाना प्रभारी कवर्धा निरीक्षक भुषण एक्का तथा सभी दुर्गा पंडाल/गरबा समितियों के सदस्य उपस्थित रहें। बैठक में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कबीरधाम द्वारा आगामी नवरात्रि पर्व के दौरान दुर्गा पंडाल स्थापना के लिए आमजनों/क्षेत्रवासियों के ईच्छा के विरूद्ध जबरन् चंदा की राशि मांग ना करें तथा पंडाल की स्थापना ऐसे स्थान पर करें, जिससे जनसामान्य को असुविधा उत्पन्न ना हो तथा यातायात व्यवस्था बाधित ना हो तथा पुलिस, फायर बिग्रेड एवं एम्बुलेंश जैसी आपातकालीन सेवाओं के लिए मार्ग बाधिक ना करें। दुर्गा पंडाल में विद्युत व्यवस्था हेतु नियमानुसार बिजली विभाग से अनुमति प्राप्त करे। पंडाल में बिजली व्यवस्था के लिए उपयोग किये गये वायर/कनेक्शन को खुला ना छोड़े। दुर्गा पंडाल के स्वंय सेवी/वालंटियर की जानकारी को संबंधित थाना में दिये जाने। दुर्गा पंडाल के आसपास पर्याप्त मात्रा में प्रकाश की व्यवस्था रखे जाने तथा दुर्गा पंडाल की सुरक्षा व्यवस्था की जवाबदारी वालंटियर की ही होना एवं दुर्गा पंडाल में सुरक्षा व्यवस्था के लिए सीसीटीव्ही कैमरा लगाये जाने एवं समिति में कार्य करे रहे सभी वालंटियर की परिचय पत्र/बैच जारी किये जाने निर्देशित किया गया तथा दुर्गा पंडाल में आरती के समय उपस्थित भीड़ को व्यवस्थित कराये जाने की जवाबदारी समिति की होना तथा आरती के बाद वितरण किये जाने वाले प्रसाद का शुद्ध एवं उच्चतम् कोटि के रखे जाने के संबंध में अवगत कराया गया। इसी प्रकार कोई भी सांस्कृतिक कार्यक्रम कराये जाने के पूर्व विधिसंगत् अनुमति प्राप्त कर संबंधित थाना को अवगत कराये जाने निर्देशित किया गया तथा दुर्गा पंडाल एवं गरबा समितियों को ध्वनि विस्तारक यंत्रो का उपयोग माननीय न्यायालय द्वारा पारित निर्णय अनुसार रात्रि 10 बजे से प्रातः 06 बजे के मध्य तथा विद्यालयीन समय में नहीं करने निर्देशित कर विर्सजन तिथी को तिथी में परिवर्तन ना कर विर्सजन कार्यक्रम को रात्रि 08 बजे के पूर्व किसी भी स्थिति में सम्पन्न कराये जाने हिदायत दिया गया। थाना कोतवाली में लिए गए दुर्गा पंडाल समितियों एवं मंदिर जनप्रतिनिधियों की लिए गए बैठक में श्रीमती मनीषा ठाकुर रावटे अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कबीरधाम, श्री संजय धु्रव उप पुलिस अधीक्षक एवं निरीक्षक भुषण एक्का थाना प्रभारी कवर्धा एवं थाना कोतवाली स्टाफ मौजूद रहें।
पुलिस अधीक्षक कबीरधाम के निर्देशानुसार जिले के सभी थाना/चौकी में भी स्थानीय दुर्गा पंडाल समितियों की भी बैठक आयोजित किया जा रहा है तथा उपरोक्त निर्देशों के संबंध में समितियों के सदस्यो को अवगत कराया गया है।

Spread the love

You missed

🎂 जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ 🎉 पंडरिया विधानसभा की लोकप्रिय एवं उत्कृष्ट विधायक श्रीमती भावना बोहरा जी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं अनंत शुभकामनाएँ। 💐🎂 जनसेवा के प्रति आपकी निष्ठा, समर्पण एवं संवेदनशीलता वास्तव में प्रेरणादायी है। आपके नेतृत्व में पंडरिया विधानसभा विकास और प्रगति की नई ऊँचाइयों को छुए, यही हमारी मंगलकामना है। ईश्वर से प्रार्थना है कि आपको उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु, सुख-समृद्धि एवं अपार सफलता प्रदान करें और आप इसी ऊर्जा, उत्साह एवं समर्पण के साथ सदैव जनसेवा करती रहें। 🌹 जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएँ एवं मंगलकामनाएँ। 🎉🎊 कबीर क्रांति ब्रेकिंग न्यूज़ संपादक — डी. एन. योगी की ओर से 🙏

🚩 हनुमान मंदिर में पहुंचा वानर राज, प्रसाद ग्रहण कर प्रतिमा के सामने झुका सिर; श्रद्धालुओं ने कहा—अद्भुत है यह आस्था! कबीर क्रांति ब्रेकिंग न्यूज़ देखिये, संपादक डी.एन. योगी की रिपोर्ट कवर्धा। वार्ड नंबर 9 स्थित कैलाश केदारनाथ मंदिर परिसर में रविवार शाम आस्था से जुड़ा एक अनोखा दृश्य देखने को मिला। मंदिर परिसर में वटवृक्ष के नीचे स्थित हनुमान मंदिर में प्रतिदिन श्रद्धालु पूजा-अर्चना कर प्रसाद चढ़ाते हैं। बताया जाता है कि एक वानर भी अक्सर यहां पहुंचकर प्रसाद ग्रहण करता है। 23 अगस्त 2026 की शाम करीब 6 बजे एक महिला द्वारा हनुमान जी को प्रसाद चढ़ाए जाने के दौरान वानर मंदिर के पास पहुंच गया। उसने प्रसाद ग्रहण किया और कुछ देर हनुमान जी की प्रतिमा के सामने बैठा रहा। तस्वीरों में उसका सिर प्रतिमा की ओर झुका हुआ नजर आ रहा है, जिसे श्रद्धालु हनुमान जी को प्रणाम करने जैसा भावपूर्ण दृश्य मान रहे हैं। इस पूरे दृश्य को मौके पर मौजूद डी.एन. योगी एवं संतोष नामदेव ने अपने मोबाइल कैमरे में कैद किया। देखते ही देखते यह दृश्य श्रद्धा और कौतूहल का विषय बन गया। इसी परिसर में भगवान शिव की पूजा-अर्चना के साथ महिलाओं की टीम द्वारा भजन-कीर्तन भी किया जाता है। मंदिर परिसर का यह शांत और भक्तिमय वातावरण इस अनोखे दृश्य के कारण और भी विशेष बन गया।  श्रद्धालुओं की आस्था है—वानर को बजरंगबली का स्वरूप माना जाता है। वहीं तस्वीरों में कैद यह दृश्य निश्चित रूप से लोगों के लिए भावनात्मक और आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। 🚩 जय श्री राम… जय बजरंगबली… हर हर महादेव! 🚩  फोटो: डी.एन. योगी एवं संतोष नामदेव  संपादक — डी.एन. योगी कबीर क्रांति ब्रेकिंग न्यूज़