कैबिनेट मंत्री श्री मोहम्मद अकबर ने आपदा प्रभावित परिवारों के घर पहुंचकर दुख-दर्द साझा किया, योजना अनुसार सैकड़ों परिवारों को 8 लाख 63 हजार रूपए का चेक प्रदान किया

मंत्री श्री अकबर ने कबीरधाम जिले के वनांचल क्षेत्र में आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल हुए

कवर्धा, । प्रदेश के वन, परिवहन, आवास एवं पर्यावरण मंत्री व कवर्धा विधायक श्री मोहम्मद अकबर ने मंगलवार को अपने निर्वाचन क्षेत्र कवर्धा विधानसभा क्षेत्र का दौरा किया और वनांचल ग्राम भरतपुर, तरेगांव, राजानवागांव, नेउरगांवखुर्द और तिलईभाठ के आयोजनों में शामिल हुए। श्री अकबर ने प्राकृतिक आपदा से प्रभावित विपत्तिग्रस्त एवं पीड़ित परिवारों के घर पहुंचकर उनका दुख-दर्द बांटा। श्री अकबर ने राज्य शासन के योजना अनुसार पीडित सैकड़ों परिवारों को 8 लाख 63 हजार 400 रूपए का चेक भेंट किया।
उन्होंने आपदाग्रस्त परिवार से चर्चा करते हुए कहा कि एक विधायक होने के नाते सदैव आपके सभी दुख-दर्द में शामिल रहूंगा और नियमानुसार योजनाओं का लाभ के माध्यम से सदैव समस्याओं का समाधान करने का प्रयास करता रहूंगा। मंत्री श्री अकबर ने ग्राम बसबसपुर निवासी श्रीमती कांति बेवा के निवास में परिवारजनों से भेंट मुलाकात कर उनकी पुत्री कुमारी प्रतिमा को सर्प काटने से निधन होने पर उन्हें राज्य शासन द्वारा चार लाख रूपए का आर्थिक सहायता राशि की चेक प्रदान किया। श्री अकबर ने दुखसंतप्त परिजन से भेंटकर कुमारी प्रतिमा की आकस्मिक निधन होने पर श्रंद्धाजलि अर्पित की।
मंत्री श्री अकबर ग्राम जेवड़नकला, कुण्डपानी और शीतलपानी के पशुपालकों से भेंट मुलाकात कर किसानों से चर्चा की। उन्होंने 3 पशुपालकों को प्राकृतिक आपदा के तहत स्वीकृत 1 लाख 25 हजार रूपए रूपए का चेक पशुपालकों को वितरण किया। उल्लेखनीय है कि अकाशीय बिजली गिरने के कारण ग्राम जेवड़नकला, कुण्डपानी और शीतलपानी में 09 गाय एवं बैल की मृत्यु हुई थी। मंत्री श्री अकबर ने ग्राम जेवड़नकला निवासी श्री अवधराम की 1 भैंस की आकाशीय बिजली गिरने से मृत्यु हो जाने पर 15 हजार रूपए, ग्राम कुण्डपानी निवासी अशोक यादव की आकाशीय बिजली गिरने से 7 मवेशियों की मृत्यु हो जाने पर 90 हजार और ग्राम शीतलपानी निवासी शेर सिंह की 1 बैल की विशैले जीव के काटने से मृत्यु हो जाने पर 20 हजार रूपए का चेक वितरण किया।
इसी तरह मंत्री श्री अकबर ने ग्राम चिल्फी निवासी जामुनबाई सहित अन्य 181 हितग्राहियों को अतिवर्षा से मकान/कोठा क्षति हो जाने पर 7 लाख 35 हजार 200 रूपए और ग्राम छांटा निवासी राधेलाल को आग लगने से मकान क्षति हो जाने पर 3200 रूपए का चेक वितरण किया। इस अवसर पर इस अवसर पर इस अवसर पर श्री नीलकंठ चंद्रवंशी, श्री पीतांबर वर्मा, बोड़ला जनपद अध्यक्ष श्रीमती अमिता प्रभाती मरकाम, नगर पंचायत अध्यक्ष श्रीमती सावित्री साहू, उपाध्यक्ष श्री सनत जायसवाल, जिला पंचायत सदस्य श्री रामकुमार पटेल, कृष उपज मंडी के अध्यक्ष श्री नीलकंठ साहू, उपाध्यक्ष श्री चोवा साहू, श्री रामचरण पटेल, श्री कृषणा साहू, श्री शरद बंगाली, जनपद सदस्य श्री जयचंद वर्मा, श्री अमर सिंह, श्री परमेश्वर मानिकपुरी सहित जनप्रतिनिधि उपस्थित

Spread the love

You missed

🎂 जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ 🎉 पंडरिया विधानसभा की लोकप्रिय एवं उत्कृष्ट विधायक श्रीमती भावना बोहरा जी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं अनंत शुभकामनाएँ। 💐🎂 जनसेवा के प्रति आपकी निष्ठा, समर्पण एवं संवेदनशीलता वास्तव में प्रेरणादायी है। आपके नेतृत्व में पंडरिया विधानसभा विकास और प्रगति की नई ऊँचाइयों को छुए, यही हमारी मंगलकामना है। ईश्वर से प्रार्थना है कि आपको उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु, सुख-समृद्धि एवं अपार सफलता प्रदान करें और आप इसी ऊर्जा, उत्साह एवं समर्पण के साथ सदैव जनसेवा करती रहें। 🌹 जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएँ एवं मंगलकामनाएँ। 🎉🎊 कबीर क्रांति ब्रेकिंग न्यूज़ संपादक — डी. एन. योगी की ओर से 🙏

🚩 हनुमान मंदिर में पहुंचा वानर राज, प्रसाद ग्रहण कर प्रतिमा के सामने झुका सिर; श्रद्धालुओं ने कहा—अद्भुत है यह आस्था! कबीर क्रांति ब्रेकिंग न्यूज़ देखिये, संपादक डी.एन. योगी की रिपोर्ट कवर्धा। वार्ड नंबर 9 स्थित कैलाश केदारनाथ मंदिर परिसर में रविवार शाम आस्था से जुड़ा एक अनोखा दृश्य देखने को मिला। मंदिर परिसर में वटवृक्ष के नीचे स्थित हनुमान मंदिर में प्रतिदिन श्रद्धालु पूजा-अर्चना कर प्रसाद चढ़ाते हैं। बताया जाता है कि एक वानर भी अक्सर यहां पहुंचकर प्रसाद ग्रहण करता है। 23 अगस्त 2026 की शाम करीब 6 बजे एक महिला द्वारा हनुमान जी को प्रसाद चढ़ाए जाने के दौरान वानर मंदिर के पास पहुंच गया। उसने प्रसाद ग्रहण किया और कुछ देर हनुमान जी की प्रतिमा के सामने बैठा रहा। तस्वीरों में उसका सिर प्रतिमा की ओर झुका हुआ नजर आ रहा है, जिसे श्रद्धालु हनुमान जी को प्रणाम करने जैसा भावपूर्ण दृश्य मान रहे हैं। इस पूरे दृश्य को मौके पर मौजूद डी.एन. योगी एवं संतोष नामदेव ने अपने मोबाइल कैमरे में कैद किया। देखते ही देखते यह दृश्य श्रद्धा और कौतूहल का विषय बन गया। इसी परिसर में भगवान शिव की पूजा-अर्चना के साथ महिलाओं की टीम द्वारा भजन-कीर्तन भी किया जाता है। मंदिर परिसर का यह शांत और भक्तिमय वातावरण इस अनोखे दृश्य के कारण और भी विशेष बन गया।  श्रद्धालुओं की आस्था है—वानर को बजरंगबली का स्वरूप माना जाता है। वहीं तस्वीरों में कैद यह दृश्य निश्चित रूप से लोगों के लिए भावनात्मक और आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। 🚩 जय श्री राम… जय बजरंगबली… हर हर महादेव! 🚩  फोटो: डी.एन. योगी एवं संतोष नामदेव  संपादक — डी.एन. योगी कबीर क्रांति ब्रेकिंग न्यूज़