नवीन राष्ट्रीय पंचायत पुरस्कार के लिए हुई कार्यशाला

विकास के लिए पंचायतों के बीच बढ़ेगी प्रतिस्पर्धा, 9 थीम पर पंचायत पुरस्कार का होगा निर्धारण

कवर्धा,। छत्तीसगढ़ शासन के पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग द्वारा नवीन राष्ट्रीय पंचायत पुरस्कार के संबंध में ’दिशा निर्देश एवं प्रशिक्षण सह कार्यशाला’ का आयोजन आज जिला पंचायत के सभाकक्ष भवन में किया गया। प्रशिक्षण में विभिन्न विभागों के प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। कार्यशाला में पंचायती राज संस्थानों के सतत् विकास के 17 लक्ष्यों पर आधारित 9 थीम पर प्रशिक्षण सह कार्यशाला का आयोजन किया गया। जिसमें विभिन्न बिंदुओं पर ऑनलाइन एंट्री सहित सभी महत्वपूर्ण पहलुओं की जानकारी संबंधितओं को दी गई।
कार्यशाला में उपस्थित प्रतिभागियों को जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री संदीप अग्रवाल ने कार्यशाला के उद्देश्य पर प्रकाश डालते हुए कहा की नवीन राष्ट्रीय पंचायत पुरस्कार द्वारा जिले के ग्राम पंचायतों में प्रतिस्पर्धा का माहौल विकसित होगा जिसके लिए सभी पंचायतें मिलकर प्रयास करेंगे। पुरस्कार के दिशा-निर्देशों से अवगत कराते हुए प्रतिभागियों को कहा गया कि वह अपने विभाग के अंतर्गत होने वाले सभी कार्यों की व्यवस्थित डॉक्यूमेंटेशन करें तथा उल्लेखनीय कार्यों को पुरस्कार के लिए चिन्हांकित करते हुए ऑनलाइन एंट्री में आवश्यकतानुसार इसका इंद्राज करें। उन्होंने ने बताया कि पंचायत स्तर पर सतत् विकास के लक्ष्यों को प्राप्त करने की दिशा में एक व्यवस्थित कार्ययोजना के क्रियान्वयन, मॉनिटरिंग और जवाबदेही के लिए राष्ट्रीय पंचायत पुरस्कारों का पुर्नगठन किया गया है। इससे पंचायती राज संस्थानों के बीच प्रतिस्पर्धा की भावना को बढ़ावा मिलेगा। इन पुरस्कारों का मुख्य उद्देश्य विकास के लक्ष्यों को प्राप्त करने के लिए पंचायती राज संस्थानों को जागरूक करना है। इन पुरस्कारों के लिए 9 थीम निर्धारित हैं जिनमें गरीबी मुक्त बेहतर आजीविका, स्वस्थ गांव, बाल हितैषी गांव, पर्याप्त जल वाले गांव, आत्मनिर्भर बुनियादी संरचना वाले गांव, सामाजिक रूप से संरक्षित गांव, सुशासन वाले गांव एवं महिला हितैषी पंचायत शामिल है।
कार्यशाला में उप संचालक पंचायत श्री राज तिवारी ने नवीन राष्ट्रीय पुरस्कार के संबंध में दिशा-निर्देश और ऑनलाइन प्रश्नावली भरने के संबंध में विस्तृत जानकारी दी। इस अवसर पर जिले के समाज कल्याण विभाग, स्वास्थ्य विभाग, महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना, स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण, ग्रामीण यांत्रिकी सेवा, पंचायत, महिला एवं बाल विकास विभाग के अधिकारी व कर्मचारी प्रतिभागी के रूप में शामिल हुए।

Spread the love

You missed

🎂 जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ 🎉 पंडरिया विधानसभा की लोकप्रिय एवं उत्कृष्ट विधायक श्रीमती भावना बोहरा जी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं अनंत शुभकामनाएँ। 💐🎂 जनसेवा के प्रति आपकी निष्ठा, समर्पण एवं संवेदनशीलता वास्तव में प्रेरणादायी है। आपके नेतृत्व में पंडरिया विधानसभा विकास और प्रगति की नई ऊँचाइयों को छुए, यही हमारी मंगलकामना है। ईश्वर से प्रार्थना है कि आपको उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु, सुख-समृद्धि एवं अपार सफलता प्रदान करें और आप इसी ऊर्जा, उत्साह एवं समर्पण के साथ सदैव जनसेवा करती रहें। 🌹 जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएँ एवं मंगलकामनाएँ। 🎉🎊 कबीर क्रांति ब्रेकिंग न्यूज़ संपादक — डी. एन. योगी की ओर से 🙏

🚩 हनुमान मंदिर में पहुंचा वानर राज, प्रसाद ग्रहण कर प्रतिमा के सामने झुका सिर; श्रद्धालुओं ने कहा—अद्भुत है यह आस्था! कबीर क्रांति ब्रेकिंग न्यूज़ देखिये, संपादक डी.एन. योगी की रिपोर्ट कवर्धा। वार्ड नंबर 9 स्थित कैलाश केदारनाथ मंदिर परिसर में रविवार शाम आस्था से जुड़ा एक अनोखा दृश्य देखने को मिला। मंदिर परिसर में वटवृक्ष के नीचे स्थित हनुमान मंदिर में प्रतिदिन श्रद्धालु पूजा-अर्चना कर प्रसाद चढ़ाते हैं। बताया जाता है कि एक वानर भी अक्सर यहां पहुंचकर प्रसाद ग्रहण करता है। 23 अगस्त 2026 की शाम करीब 6 बजे एक महिला द्वारा हनुमान जी को प्रसाद चढ़ाए जाने के दौरान वानर मंदिर के पास पहुंच गया। उसने प्रसाद ग्रहण किया और कुछ देर हनुमान जी की प्रतिमा के सामने बैठा रहा। तस्वीरों में उसका सिर प्रतिमा की ओर झुका हुआ नजर आ रहा है, जिसे श्रद्धालु हनुमान जी को प्रणाम करने जैसा भावपूर्ण दृश्य मान रहे हैं। इस पूरे दृश्य को मौके पर मौजूद डी.एन. योगी एवं संतोष नामदेव ने अपने मोबाइल कैमरे में कैद किया। देखते ही देखते यह दृश्य श्रद्धा और कौतूहल का विषय बन गया। इसी परिसर में भगवान शिव की पूजा-अर्चना के साथ महिलाओं की टीम द्वारा भजन-कीर्तन भी किया जाता है। मंदिर परिसर का यह शांत और भक्तिमय वातावरण इस अनोखे दृश्य के कारण और भी विशेष बन गया।  श्रद्धालुओं की आस्था है—वानर को बजरंगबली का स्वरूप माना जाता है। वहीं तस्वीरों में कैद यह दृश्य निश्चित रूप से लोगों के लिए भावनात्मक और आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। 🚩 जय श्री राम… जय बजरंगबली… हर हर महादेव! 🚩  फोटो: डी.एन. योगी एवं संतोष नामदेव  संपादक — डी.एन. योगी कबीर क्रांति ब्रेकिंग न्यूज़