कवर्धा,डी एन योगी

कबीरधाम जिले की अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक के द्वारा कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय की छात्राओं को महिला एवं बालक/बालिकाओं से संबंधित अधिकारों तथा “गुड टच बैड टच” के विषय में जानकारी देकर जागरूक किया गया।

पुलिस टीम को खाकी वर्दी में देख छात्राओं ने जताई पुलिस बनने की इच्छा।

कवर्धा,,कबीरधाम जिले की महिला एवं बालक बालिकाओं को उनके अधिकारों की विस्तारपूर्वक जानकारी देकर जागरूक करने हेतु अभिव्यक्ति कार्यक्रम के तहत आज दिनांक-25/07/2022 को कबीरधाम पुलिस अधीक्षक डॉ. लाल उमेद सिंह के निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती मनीषा ठाकुर रावटे एवं महिला सेल टीम के द्वारा शहर के रामनगर में स्थित कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय पहुंच कर विद्यालय में उपस्थित छात्राओं को उनके अधिकारों के विषय में विस्तार पूर्वक जानकारी देकर जागरूक किया गया।

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती मनीषा ठाकुर रावटे के द्वारा छात्राओं को अपना परिचय देते हुए जानकारी दिया गया कि इंटरनेट, मोबाइल एवं विभिन्न ऑनलाइन ऐप का यदि इस्तेमाल करते हैं, तो सबसे पहले अपने तथा अपने परिवार जनों की आपसी गोपनीयता को किसी अन्य को साझा ना करें, अनजान व्यक्ति से दोस्ती कदापि ना करें, ना ही उनके द्वारा दिए गए प्रलोभन में आना चाहिए कहकर “गुड टच बैड टच” के विषय में विस्तार पूर्वक जानकारी देकर महिला एवं बालक बालिकाओं से संबंधित अधिकारों की जानकारी दी गई।

अनुशासन और यूनिफॉर्म भी कर सकता है, जागरूक अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मनीषा ठाकुर रावटे
आवासीय विद्यालय की छात्राओं के द्वारा पुलिस टीम के यूनिफॉर्म को देखकर बड़े होकर पुलिस बनने की इच्छा जाहिर की जिस पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक के द्वारा बच्चों को कहा गया कि जिस प्रकार आप सबको पुलिस की खाकी वर्दी अपनी और आकर्षित करती है, ठीक उसी प्रकार आज जो बहुत से बच्चे शिक्षा से किसी ना किसी कारण से वंचित हैं, उन्हें भी आपको अपना स्कूल का यूनिफार्म एवं स्कूल के बारे में तथा शिक्षा के विषय में जानकारी देकर शिक्षा के प्रति जागरूक करना होगा तभी हमारा गाँव शहर जिला व राज्य लगातार आगे बढ़ सकता है कहा गया।

इस अवसर पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती मनीषा ठाकुर रावटे के कुशल नेतृत्व में महिला सेल प्रभारी विजया कैवर्त्य, आर.रोमन चंद्रवंशी, महिला आरक्षक रेवती साहू, चालक आरक्षक आशीष चंद्रवंशी, तथा कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय विकासखंड कवर्धा जिला कबीरधाम छत्तीसगढ़ से शिक्षिका श्रीमती संगीता सिंह अधिक्षिका, कांचनी मिश्रा, मालती गर्ग एवं अधिक संख्या में स्कूली छात्राएं उपस्थित थे।

Spread the love

You missed

🚩 हनुमान मंदिर में पहुंचा वानर राज, प्रसाद ग्रहण कर प्रतिमा के सामने झुका सिर; श्रद्धालुओं ने कहा—अद्भुत है यह आस्था! कबीर क्रांति ब्रेकिंग न्यूज़ देखिये, संपादक डी.एन. योगी की रिपोर्ट कवर्धा। वार्ड नंबर 9 स्थित कैलाश केदारनाथ मंदिर परिसर में रविवार शाम आस्था से जुड़ा एक अनोखा दृश्य देखने को मिला। मंदिर परिसर में वटवृक्ष के नीचे स्थित हनुमान मंदिर में प्रतिदिन श्रद्धालु पूजा-अर्चना कर प्रसाद चढ़ाते हैं। बताया जाता है कि एक वानर भी अक्सर यहां पहुंचकर प्रसाद ग्रहण करता है। 23 अगस्त 2026 की शाम करीब 6 बजे एक महिला द्वारा हनुमान जी को प्रसाद चढ़ाए जाने के दौरान वानर मंदिर के पास पहुंच गया। उसने प्रसाद ग्रहण किया और कुछ देर हनुमान जी की प्रतिमा के सामने बैठा रहा। तस्वीरों में उसका सिर प्रतिमा की ओर झुका हुआ नजर आ रहा है, जिसे श्रद्धालु हनुमान जी को प्रणाम करने जैसा भावपूर्ण दृश्य मान रहे हैं। इस पूरे दृश्य को मौके पर मौजूद डी.एन. योगी एवं संतोष नामदेव ने अपने मोबाइल कैमरे में कैद किया। देखते ही देखते यह दृश्य श्रद्धा और कौतूहल का विषय बन गया। इसी परिसर में भगवान शिव की पूजा-अर्चना के साथ महिलाओं की टीम द्वारा भजन-कीर्तन भी किया जाता है। मंदिर परिसर का यह शांत और भक्तिमय वातावरण इस अनोखे दृश्य के कारण और भी विशेष बन गया।  श्रद्धालुओं की आस्था है—वानर को बजरंगबली का स्वरूप माना जाता है। वहीं तस्वीरों में कैद यह दृश्य निश्चित रूप से लोगों के लिए भावनात्मक और आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। 🚩 जय श्री राम… जय बजरंगबली… हर हर महादेव! 🚩  फोटो: डी.एन. योगी एवं संतोष नामदेव  संपादक — डी.एन. योगी कबीर क्रांति ब्रेकिंग न्यूज़