कवर्धा,डी एन योगी कवर्धा,। प्रदेश के वन, परिवहन, आवास, पर्यावरण, विधि विधायी तथा जलवायु परिवर्तन मंत्री व कवर्धा विधायक श्री मोहम्मद अकबर ने कबीरधाम प्रवास के दौरान विकासखंड कवर्धा में रूर्बन कलस्ट बिरकोना अंतर्गत ग्राम घुघरीला और ग्राम खुंटू में 30 लाख रूपए की लागत से 3-3 किलोवॉट क्षमता के सोलर पावर प्लांट (मय पोल) के माध्यम से स्ट्रीट लाईट स्थापना कार्य का विधिवत पूजा-अर्चना कर भूमिपूजन किया। मंत्री श्री अकबर ने 3 किलोवॉट क्षमता के सोलर पावर प्लांट (मय पोल) की भूमिपूजन की बधाई एवं शुभाकामनाएं दी। कैबिनेट मंत्री श्री मोहम्मद अकबर ने कहा कि सोलर पावर प्लांट की स्थापित होने से गांव रोशन होगा। सोलर पावर प्लांट से बिजली बिल से छुटकारा मिलेगा। वहीं अक्षय ऊर्जा के विस्तार के क्षेत्र में अच्छी पहल है। इसके माध्यम से सूर्य के प्रकाश से ऊर्जा एकत्रित किया जा सकेगा। जिसका उपयोग लाईट के प्रकाश के लिए किया जाएगा। सोलर पावर प्लांट की स्थापना से अंधेरे से उजाला का नारा सार्थक सिद्ध होगा जिसका लाभ यहां के ग्रामीणों को मिलेगा। सोलर पावर प्लांट के माध्यम से 24 स्ट्रीट लाईट जलाया जाएगा। जिससे रात्रि में बिजली मिलेगा और हर गली रौशन होगा। मंत्री श्री अकबर ने विभाग को समय-सीमा में निर्माण कार्य पूरा करने निर्देश दिए। इस अवसर पर श्री नीलकंठ चंद्रवंशी, क्रेडा के सदस्य श्री कन्हैया अग्रवाल, श्री कलीम खान, जिला पंचायत उपाध्यक्ष प्रतिनिधि श्री होरी साहू, श्री राजेश शुक्ला, श्री रामकुमार पटेल, श्री चोवा साहू, श्री ईश्वर शरण वैष्णव, सरपंच ग्राम घुघरीकला श्री रामकुमार जांगड़े, श्री गोरे चंद्रवंशी, सहित जनप्रतिनिधि, गणमान्य नागरिक, ग्रामीण उपस्थित थे। Spread the love Post navigation क्षेत्र विकास और जनता की समस्याओं का समाधान हमारी पहली प्राथमिकता-मंत्री श्री अकबर मंत्री श्री अकबर ने पिपरिया नगर पंचायत को दी 1 करोड़ 75 लाख रूपए की सौगात, जन सुविधाओं के लिए सामुदायिक भवन, पैठू तालाब का भूमिपूजन और पौनी पसारी योजना का शुभारंभ किया अकबर ने श्री हनुमान, शनिदेव मंदिर में दर्शन आशीर्वाद लिया