झीरम श्रद्धांजलि दिवस: झीरम हत्याकांड के 9 साल पूरे, जिला कांग्रेस ने शहीदों को दी श्रद्धांजलि कवर्धा :- बुधवार को जिला कांग्रेस कमेटी कबीरधाम के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं ने कवर्धा स्थित बाल उद्यान में झीरम घाटी हमले में शहीद हुए कांग्रेस के दिग्गज नेताओं की पुण्यतिथि को शहादत दिवस के रूप में मनाया। आपको बता दें 25 मई 2013 को झीरम घाटी में सबसे बड़ा नक्सल हमला हुआ था जिसमें नक्सलियों ने कांग्रेस नेताओं के करीब 25 गाड़ियों के काफिले पर घात लगाकर गोलियों की बौछार कर दी थी। नक्सलियों ने पेड़ गिराकर काफिले का रास्ता जाम कर दिया था। रास्ता जाम देखकर जब गाड़ियाँ रुकीं पेड़ों के पीछे छिपे 200 से अधिक नक्सलियों ने उनपर गोलीबारी शुरू कर दी। इस हमले में कुल 31 लोगों की मौत हो गई थी। मृतकों में ‘बस्तर टाइगर’ कहलाए जाने वाले महेंद्र कर्मा, तत्कालीन प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष नंदकुमार पटेल और पूर्व केंद्रीय मंत्री विद्याचरण शुक्ला के नाम भी शामिल हैं। जिला कांग्रेस कमेटी के कार्यकर्ताओं ने शहीदों एवं पुण्य आत्माओं के चल चित्र पर पुष्प गुच्छ से माल्यार्पण करते हुए उनके अमर रहे किनारे के साथ भारत माता एवं छत्तीसगढ़ महतारी के जयघोष के नारे लगाए। कार्यक्रम में मुख्य रूप से ईश्वर शरण वैष्णव भगवानसिंह पटेल गंगोत्री योगी डा यदुसर चोवाराम साहू पंचू कोसरिया होरी राम साहू सतेंद्र वर्मा तुकेश्वर साहू डा. कृष्णा साहू तारणी ठाकुर शिवशंकर वर्मा भरत चंद्रवंशी प्रशांत परिहार केशव चंद्रवंशी पार्वती सोनी पूरननाथ योगी शत्रुहन लाल साहू पदुमसेन जलेश्वर यादव शीतेश चंद्रवंशी सुरेश पटेल पतराखन पटेल शरद बांगली बाके पटेल राजू कुर्रे उपस्थित रहे। Spread the love Post navigation नक्सली मुठभेड़ में अदम्य साहस दिखाने वाले जवान हुए पदोन्नत; आईपीएस सदानंद कुमार के हाथों हुई स्टार सेरेमनी बाल उद्यान में पंडित जवाहर लाल नेहरू की पुण्यतिथि मनाई