जिला : नारायणपुर नक्सली मुठभेड़ में अदम्य साहस दिखाने वाले जवान हुए पदोन्नत; आईपीएस सदानंद कुमार के हाथों हुई स्टार सेरेमनी जिला नारायणपुर में हुए नक्सली मुठभेड़ में अदम्य साहस दिखाने वाले 02 उप निरीक्षक, 02 प्रधान आरक्षकों और 05 आरक्षकों को पुलिस मुख्यालय, नवा रायपुर के आदेशानुसार आज दिनाँक 23.05.2022 को आईपीएस श्री सदानंद कुमार, पुलिस अधीक्षक, नारायणपुर ने क्रम पूर्व पदोन्नति प्रदान की। उक्त पदोन्नति के लिए पुलिस अधीक्षक कार्यालय में स्टार सेरेमनी हुई जिसमे आईपीएस सदानंद कुमार ने सउनि श्री सुक्कु राम नाग और सउनि श्री महादेव सलाम को उप निरीक्षक पद के लिए तथा प्रआर रामलाल नुरेटी और प्रआर गुप्तेश्वर कुपाल को सउनि पद पर पदोन्नति के लिए स्टार लगाकर तथा सर्व आरक्षक श्री उमेश हुपेंडी, रामलाल मरकाम, रामकुमार दर्रो, सुकमन सलाम और लक्ष्मण दुग्गा को फित्ति लगाकर पदोन्नति दी। स्टार सेरेमनी के दौरान आईपीएस श्री पुष्कर शर्मा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, नक्सल ऑप्स एवं डीएसपी श्री विनय साहू, डीआरजी सहित पदोन्नति प्राप्त करने वाले जवान मौजूद रहे। Spread the love Post navigation जप जप सेवा समिति ने जिला अस्पताल में राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम में दूर दूर से आये बच्चे और उनके माता पिता के लिये लगर की सेवा की गई झीरम श्रद्धांजलि दिवस: झीरम हत्याकांड के 9 साल पूरे, जिला कांग्रेस ने शहीदों को दी श्रद्धांजलि