कैबिनेट मंत्री श्री अकबर ने ग्राम बैरख के सरपंच के निवास पहुंचकर भेंट-मुलाकात की कवर्धा, । छत्तीसगढ़ सरकार के वन, परिवहन, आवास, पर्यावरण, विधि विधायी तथा जलवायु परिवर्तन मंत्री व कवर्धा विधायक श्री मोहम्मद अकबर ने बोड़ला विकासखंड के ग्राम बैरख के सरपंच श्री श्याम मेश्राम के घर पहुंचकर पूरे परिवारजनों से भेंट की। उन्होंने परिवार के सदस्य कन्हैया मेश्राम के आकास्मिक निधन पर गहरी संवेदना भी व्यक्त की। इस अवसर पर श्री नीलकंठ चन्द्रवंशी, श्री पिताम्बर वर्मा, जिला पंचायत उपाध्यक्ष प्रतिनिधि श्री होरी साहू, बोड़ला जनपद पंचायत अध्यक्ष श्रीमती अमिता प्रभाती मरकाम, उपाध्यक्ष श्री सनत जयसवाल, जिला पंचायत सदस्य श्री रामकुमार पटेल, श्री कलीमखान, श्री अशोक सिंह श्री गोरेलाल चंद्रवंशी सहित ग्रामवासी उपस्थित थे। Spread the love Post navigation खाद्य नागरिक आपूर्ति निरीक्षक भर्ती (एफसीएफआई-22) की परीक्षा 20 फरवरी को 17 फरवरी गुरुवार को कवर्धा में होगा विशाल रक्तदान आपभी पुण्य के भागी जरूर बने -अभिताब