कवर्धादुर्ग

पुलिस अधीक्षक श्री गिरिजा शंकर जायसवाल (आईपीएस) द्वारा जिले के विभिन्न थाना/कैम्पों को 50 मोटर सायकल वितरण करने किया शुभारंभ

जिला – नारायणपुर, छत्तीसगढ़

पुलिस अधीक्षक श्री गिरिजा शंकर जायसवाल (आईपीएस) द्वारा जिले के विभिन्न थाना/कैम्पों को 50 मोटर सायकल वितरण करने किया शुभारंभ

नारायणपुर,,,आईपीएस श्री गिरिजा शंकर जायसवाल (पुलिस अधीक्षक, नारायणपुर) द्वारा आज दिनांक 04.12.2021 को रक्षित केन्द्र, नारायणपुर में 50 मोटर सायकल की पुजा कर जिले के विभिन्न थाना और कैम्प को वितरण करने की शुभारंभ की गई। उल्लेखनीय है कि उक्त मोटर सायकल पुलिसिंग को मजबूत करने के उद्देश्य से पुलिस मुख्यालय, रायपुर के निर्देशानुसार प्राप्त हुई है जिसे जिले के थाना/कैम्प में वितरित किया जा रहा है। श्री जायसवाल ने बताया कि थाना कैम्प में शासकीय मोटर सायकल उपलब्ध होने से न सिर्फ जिले की पुलिसिंग मजबूत होंगी वरन् कतिपय मामलों में शासकीय कार्यों के त्वरित निराकरण/सम्पादन हेतु जिन पुलिसकर्मियों को अपने स्वयं के वाहन में अपने व्यय पर पेट्रोल खर्च करना होता था उन्हे थोड़ी राहत भी मिलेगी।

50 मोटर सायकल की पूजा सह वितरण की शुभारंभ के दौरान आईपीएस श्री गिरिजा शंकर जायसवाल (पुलिस अधीक्षक, नारायणपुर) के साथ अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री अक्षय कुमार (आईपीएस), अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री नीरज चन्द्राकर, उप पुलिस अधीक्षक श्री अनुज कुमार, उप पुलिस अधीक्षक सुश्री उन्नति ठाकुर, उप पुलिस अधीक्षक श्री अरविंद खलखो, उप पुलिस अधीक्षक श्री प्रशांत खाण्डे, उप पुलिस अधीक्षक सुश्री मानिका मराबी, आरआई श्री दीपक साव सहित वाहन शाखा और रक्षित केन्द्र के अधिकारी/कर्मचारी उपस्थित रहे।

—

Spread the love

Related Articles

Back to top button