कोंडागांव में जन जागरण पदयात्रा के दौरान उमड़ा जन सैलाब बीस हजार से अधिक लोगो ने शिरकत किया

कवर्धा:- अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सोनिया गांधी के आह्वान पर मोदी सरकार की कमरतोड़ महंगाई के खिलाफ पूरे देश और प्रदेश भर में जन जागरण पदयात्रा अनवरत चल रहा है।आज कोंडागांव में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के राष्ट्रीय सचिव डॉ चंदन यादव एवं प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मोहन मरकाम के अगुवाई में साथ मे जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष नींलु चंद्रवंशी, जिला कांग्रेस कमेटी के सचिव श्री टीकम शर्मा, सदस्य गोपाल चंद्रवंशी, नीरज चंद्रवंशी, मनीष चंद्रवंशी आज सुबह से जन जागरण पदयात्रा प्रारंभ की गई पदयात्रा में छत्तीसगढ़ राज्य सरकार के कैबिनेट मंत्री कावासी लखमा अंतागढ़ विधायक अनूप नाग प्रभारी महामंत्री प्रशासन रवि घोष,प्रभारी महामंत्री संगठन चंद्रशेखर शुक्ल,युवक कांग्रेस अध्यक्ष कोको पाढ़ी सहित सेवादल,महिला कांग्रेस,एनएसयूआई अन्य मोर्चा प्रकोष्ठओ के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं सहित बीस हजार से अधिक का जनसैलाब उमडा है।

Spread the love

You missed