
कर्मचारी अधिकारी फैडरेशन के बेनर तले आज कर्मचारियों ने सरकार से मुख्य रूप से मॅहगाई भत्ता सहित 14 सूत्रीय माँगों का ज्ञापन सौंपा.

कवर्धा,,,नवम्बर से प्रारंभ कलम रख मशाल ऊठा के 5 वें चरण में आज कर्मचारी गण कवर्धा स्थित राजमहल चौक स्थित धरना स्थल में एकत्र हुए. चारो ब्लाकों के लगभग 34 संगठनों के लगभग एक हजार लोग सुबह 11:30 से दोपहर 2 बजे तक एकत्र हुए जिसमें विभिन्न वक्ताओं ने अपने विचार रखे. मुख्य रूप से श्री आनंद तिवारी, श्री दिलीप चंद्रवंशी,श्री बसंत शुक्ला, श्री प्रताप चंद्रवंशी, श्री प्रमोद शुक्ला, श्री व्यास नारायण तिवारी, श्री मालिकराम ठाकुर, श्रीमती सरिता झा, श्री संतोष सोनी, श्री मनीष जाॅय, श्री संजय सिंह परमार, श्री राकेश धावलकर, श्री बृजमोहन चंद्रवंशी, श्री रमेंश पटले, श्री गेंदूसिंह मरावी, श्री श्री गणेश जांगड़े, श्री रवि शुक्ला एवं श्री वेदराम पात्रे ने सभा को संबोधित किया. मंच संचालन श्री अश्वनी पाण्डेय ने किया . दोपहर 2 बजे पूरी सभा जुलुस के रूप में मुख्यमंत्री महोदय के नाम ज्ञापन सौंपने राजमहल चौक, अंबेडकर चौक, दुर्गावती चौक होते हुए कलेक्ट्रेट को रवाना हुई. कलेक्ट्रेट परिसर के बाहर कलेक्टर महोदय के प्रतिनिधि ने ज्ञापन को स्वीकार कर पावती दिए.




