कवर्धादुर्ग

महिला से छेड़छाड़ करने वाले आरोपी को थाना सिटी कोतवाली पुलिस ने पहुंचाया सलाखों के भीतर

महिला से छेड़छाड़ करने वाले आरोपी को थाना सिटी कोतवाली पुलिस ने पहुंचाया सलाखों के भीतर।

कवर्धा,,कबीरधाम जिले के थाना सिटी कोतवाली में दिनांक- 02/08/2021 को प्रार्थीया के द्वारा थाना आकर रिपोर्ट दर्ज कराया गया। कि पड़ोसी वीजेन्द्र यादव पिछले 01 माह से अपने छत मे चढ़कर मुझे रात व दिन में तांक झाक करते रहता है, साथ ही गंदे गंदे इशारे करता है। जिस पर मेरे परिवार के द्वारा आरोपी वीजेन्द्र को पूर्व में समझाईस दिया जा चुका है फिर भी वह नहीं मान रहा है। दिनांक 02/08/21 को जब मैं घर में अकेली थी, तो शाम 5:30 बजे आरोपी वीजेंद्र यादव मेरे घर के आंगन में आकर हाथ बाह पकड़कर छेड़खानी करने लगा जिससे मैं अपने घर के आंगन से किसी तरह भाग कर बाहर निकली थोड़ी देर बाद मेरे सास व पति जब घर में आए तो उन्हें पूरे घटना से अवगत कर आई हूं जिस पर मैं कार्यवाही चाहती हूं कहकर प्रार्थीया के द्वारा रिपोर्ट दर्ज कराया गया जिस पर थाना सिटी कोतवाली में अपराध क्रमांक 601/21 धारा 354, 354 क भा.द.वि. कायम कर विवेचना में लिया गया। उक्त महिला संबंधी अपराध घटित होने से संपूर्ण घटना की जानकारी थाना सिटी कोतवाली प्रभारी के द्वारा जिले के वरिष्ठ अधिकारी गणों को अवगत कराया गया। जिस पर कबीरधाम पुलिस अधीक्षक श्री मोहित गर्ग के द्वारा तत्काल उक्त आरोपी को गिरफ्तार कर उचित वैधानिक कार्यवाही करने निर्देश दिया गया।उप. पुलिस अधीक्षक मुख्यालय श्री पी.आर. कुजूर, उप. पुलिस अधीक्षक अजाक श्री बी आर मंडावी के मार्गदर्शन में थाना सिटी कोतवाली प्रभारी निरीक्षक श्री मुकेश सोम के द्वारा थाने में पूर्व से गठित टीम को उक्त आरोपी का पता तलाश करने रवाना किया गया। जिसे सिटी कोतवाली पुलिस टीम के द्वारा दिनांक 11.08.2021 को आरोपी विजेन्द्र यादव पिता गैंदुराम यादव उम्र 26 साल साकिन समनापुर थाना सिटी कोतवाली जिला कबीरधाम को विधिवत गिरफ्तारी कर माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत कर जुडिशल रिमांड पर भेजा गया। इस कार्यवाही में थाना सिटी कोतवाली प्रभारी निरीक्षक श्री मुकेश सोमवार के कुशल नेतृत्व में उप निरीक्षक गीतांजली सिन्हा, स.उ.नि. कौशल साहू, प्र.आर. मुकेश साहू, आर. संदीप शुक्ला, आर. सुधीर शर्मा का सराहनिय योगदान रहा।

Spread the love

Related Articles

Check Also
Close
Back to top button