कवर्धादुर्ग

मोटरसाइकिल चोरी के फरार आरोपी को गिरफ्तार करने में थाना सहसपुर लोहारा पुलिस को मिली सफलता।

मोटरसाइकिल चोरी के फरार आरोपी को गिरफ्तार करने में थाना सहसपुर लोहारा पुलिस को मिली सफलता।

कवर्धा,,,कबीरधाम जिले के थाना सहसपुर लोहारा पुलिस की कार्यवाही प्रार्थी अनिल साहु पिता रामजी साहु निवासी कोसमंदा ने दिनांक 27/03/2021 को अपनी मोटर सायकल सीजी 04 के वी 3127 को रोड किनारे खडी कर अपने खेत मे काम कर रहा था कुछ समय बाद वापस आने पर मोटर सायकल खडी स्थान पर नही थी जिसे किसी अज्ञात चोर चोरी कर लिया था। के रिपोर्ट पर थाना सहसपुर लोहारा मे अपराध क्रमांक 73/21 धारा 379 भादवि कायम कर विवेचना मे लिया गया। जिस पर कबीरधाम पुलिस अधीक्षक श्री मोहित गर्ग के निर्देशन एवं उप. पुलिस अधीक्षक मुख्यालय श्री पी. आर. कुजूर,उप. पुलिस अधीक्षक अजाक श्री बी.आर. मंडावी से दिशा-निर्देश प्राप्त कर थाना प्रभारी सहसपुर लोहारा निरीक्षक श्री अनिल शर्मा के द्वारा थाना मे टीम गठित कर उक्त चोरी गए मोटरसाइकिल एवं चोरी के घटना को अंजाम देने वाले आरोपी चोर का पता तलाश किया जा रहा था जिस पर विवेचना के दौरान आरोपी सुरेन्द्र पिता भागवत साहु उम्र 26 साल एवं रूपचंद साहु पिता आत्माराम साहु साकिन दर्री दोनो मिलकर चोरी कर चोरी किये मोटर सायकल को आरोपी पवन साहु के पास बेच दिया था कि पूर्व मे गिरफ्तार आरोपी सुरेन्द्र साहु के मेमोरेण्डम पर आरोपी पवन साहु पिता रिखीराम साहु निवासी खरोरा रायपुर के पास मोटर सायकल को जप्त कर दोनों आरोपियों को रिमांड पर भेजा गया था। प्रकरण का मुख्य आरोपी रूपचंद साहु मोटर सायकल चोरी कर फरार हो गया था,जिसकी लगातार पतासाजी की जा रही थी जिसे मुखबीर सुचना व लगातार प्रयास कर आरोपी रूपचंद साहु को गिरफ्तार किया गया एवम आरोपी के विरुद्ध पर्याप्त अपराध सबूत पाय जाने पर आरोपी को विधिसंगत कार्यवाही कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया । उक्त कार्यवाही मे थाना प्रभारी सहसपुर लोहारा निरीक्षक श्री अनिल शर्मा के कुशल नेतृत्व में थाना लोहारा टीम से उपनिरीक्षक डीएस साहु आर0 557 कीर्ति वर्मा का सराहनीय योगदान रहा।

Spread the love

Related Articles

Back to top button