कवर्धादुर्ग

थाना कोतवाली – कवर्धा जिला – कबीरधाम (छ.ग.) ” निर्माणाधीन मकाने के सामने से छड चोरी करने वाला चोर चढ़ा पुलिस के हत्थे।

थाना कोतवाली – कवर्धा जिला – कबीरधाम (छ.ग.) ” निर्माणाधीन मकाने के सामने से छड चोरी करने वाला चोर चढ़ा पुलिस के हत्थे।

कवर्धा,,डी एन योगी

कवर्धा,,जिले में चोरी के अपराध पर अंकुश लगाने पुलिस अधीक्षक कबीरधाम श्री मोहित गर्ग के निर्देशन एवं उप. पुलिस अधीक्षक ( मुख्या ) श्री पी.आर. कुजूर, उप. पुलिस अधीक्षक ( अजाक ) श्री बी.आर. मंडावी के मार्ग दर्शन में दिनांक 13.07.21 को प्रार्थी देवदत्त सिंह पिता गौकरण दास ढालेश्वर उम्र 28 वर्ष सा.घोठिया रोड कवर्धा थाना कवर्धा के द्वारा थाना आकर रिपोर्ट दर्ज कराया कि दिनांक 12.07.21 के 21.00 बजे से 13.07.21 के 06.30 बजे के मध्यं हरजीत सिंह के निर्माणाधीन मकान लालपुर रोड के सामने से एक क्विंटल छड स्पीड टीएमटी कंपनी 12 एमएम को अज्ञात चोर चोरी कर ले गया है। कि रिपोर्ट पर थाना कवर्धा में अपराध क्रमांक 523/21 धारा 379 भादवि पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया थाना प्रभारी मुकेश सोम के द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुये टीम गठित कर अज्ञात आरोपी को पता तलाश हेतु टीम रवाना किया गया मुखबीर सूचना पर से संदेही शिवशंभू झारिया पिता जग्गू झारिया उम्र 27 वर्ष सा . गंगानगर वार्ड नं 07 कवर्धा थाना कवर्धा से पूछताछ करने पर अपना जुर्म स्वीकार कर चोरी का सामान एक क्विंटल छड स्पीड टीएमटी कंपनी 12 एमएम का कीमती 7500 / रु . को पेश किया एवं चोरी मे उपयोग मे लाये लकडी का हाथ ठेला को जप्ती कार्यवाही कर आरोपी को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय पेश किया गया । इस कार्यवाही में थाना प्रभारी निरीक्षक मुकेश सोम , प्रआर . 309 महेश वर्मा आर . हिरेन्द्र साहू आर . संदीप शुक्ला आर.पवन राजपूत का सराहनीय योगदान रहा है।

Spread the love

Related Articles

Back to top button